PM Modi हमने विश्व के सामने उदाहरण रखा

0
293
PM Modi

100 करोड़ डोज का लक्ष्य पार करने पर स्वास्थ्य विभाग और देशवासियों को दी बधाई
आज समाज डिजिटल, नई दिल्ली:

देश में कोरोना वैक्सीन का आंकड़ा 100 करोड़ पार हो जाने के बाद आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को संबोाधित किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने सभी देशवासियों व स्वास्थ्य विभाग को इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए कहा कि आज हमने विश्व के सामने एक उदाहरण पेश किया है। हमने यह बता दिया है कि यदि संकल्प ले लिया जाए तो किसी भी विपरीत स्थिति से बाहर निकला जा सकता है। पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया के दूसरे बड़े देशों को वैक्सीन पर रिसर्च करने में, वैक्सीन खोजने में निपुणता थी। भारत, अधिकतर इन देशों की बनाई वैक्सीन पर ही निर्भर रहता था।

PM Modi वैक्सीन उत्पादन में आज हम आत्मनिर्भर

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि अब भारत आत्मनिर्भर हो गया है। पीएम ने कहा कि पिछली दिवाली हर किसी के मन में एक तनाव था, लेकिन इस दिवाली 100 करोड़ वैक्सीन डोज के कारण एक पैदा हुआ विश्वास है। बता दें कि पीएम मोदी कोरोना काल में अब तक नौ बार देश को संबोधित कर चुके हैं। इस दौरान पीएम ने कहा कि जब 100 साल की सबसे बड़ी महामारी आई, तो भारत पर सवाल उठने लगे। क्या भारत इस वैश्विक महामारी से लड़ पाएगा?

भारत दूसरे देशों से इतनी वैक्सीन खरीदने का पैसा कहां से लाएगा? भारत को वैक्सीन कब मिलेगी? भारत के लोगों को वैक्सीन मिलेगी भी या नहीं? क्या भारत इतने लोगों को टीका लगा पाएगा कि महामारी को फैलने से रोक सके? भांति-भांति के सवाल थे, लेकिन आज ये 100 करोड़ वैक्सीन डोज, हर सवाल का जवाब दे रही है।

PM Modi मात्र 9 माह में 100 करोड़ डोज को पार किया

ज्ञात रहे कि कोविड-19 के खिलाफ अपने टीकाकरण अभियान को भारत ने 16 जनवरी 2021 को दिल्ली में एक स्वास्थ्य कर्मचारी को टीका लगाकर किया था। इसके बाद अक्टूबर में 100 करोड़ के स्तर को पार कर लिया। जो अपने आप में बड़ी उपलब्धि है।

Also Read: Covid-19 के खिलाफ हमने बनाया मजबूत सुरक्षा कवच : पीएम

    No One Is Safe In Bangladesh पहले हिंदुओं पर हमले आज शरणार्थियों पर बरसा दी गोलियां

SHARE