PM Modi Meerut Relly: पीएम मोदी ने मेरठ से किया यूपी के चुनावी अभियान का शंखनाद

0
20
PM Modi Meerut Relly
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मंच पर मौजूद हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, रालोद के प्रमुख जयंत चौधरी व अन्य।

Aaj Samaj (आज समाज), PM Modi Meerut Relly, मेरठ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को वीर सपूतों की धरती मेरठ से उत्तर प्रदेश के चुनावी अभियान का शंखनाद किया। इस दौरान मंच पर हरियाणा और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री, क्रमश: नायब सिंह सैनी व योगी आदित्यनाथ के साथ-साथ राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के प्रमुख जयंत चौधरी भी मौजूद रहे। गठबंधन के बाद पीएम मोदी और जयंत एक साथ मंच पर पहली बार साथ दिखे। प्रधानमंत्री ने जनसभा को संबोधित करते हुए अपनी सरकार की भविष्य की योजनाओं का भी जिक्र किया। साथ ही मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस व ‘इंडी’ गठबंधन पर निशाना साधा।

इंस्फ्रास्ट्रक्चर पर अभूतपूर्व काम कर रहा भारत

मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत राम नाम के साथ की। उन्होंने कहा, भारत आज इंस्फ्रास्ट्रक्चर पर अभूतपूर्व काम कर रहा है। देश में आज नए अवसर बन रहे हैं। भारत की नारी शक्ति आज नए आयाम रच रही है। पीएम ने कहा, हमारी सरकार तीसरे कार्यकाल की तैयारी में अभी से जुट गई है। उन्होंने कहा, हम आने वाले पांच साल का रोडमैप बना रहे हैं। पहले 100 दिनों में हमें कौन-कौन से बड़े फैसले लेने हैं, इस पर तेजी से काम चल रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा, बीते 10 वर्षों में तो आपने विकास का ट्रेलर ही देखा है, अभी तो हमें देश को बहुत आगे लेकर जाना है। देश का समूचित विकास आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

मेरठ की धरती पर बाबा औघड़नाथ का आशीर्वाद

उन्होंने कहा, मेरठ वीरों की धरती है और इस धरती पर बाबा औघड़नाथ का आशीर्वाद है। इसी धरती ने देश को चौधरी चरण सिंह जैसा सपूत दिया। भारत सरकार को चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने का सौभाग्य मिला है। पीएम मोदी ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस के कार्यों की कीमत देश को आज तक चुकानी पड़ रही है। उन्होंने कहा, जब हमारे छोटे भाई जयंत चौधरी संसद में चौधरी चरण सिंह के लिए भारत रत्न की मांग करने के लिए बोलेने लगे तो उन्हें रोकने का प्रयास किया गया। उनका अपमान किया गया। ऐसे लोगों को उनके क्षेत्र के घर-घर में जाकर माफी मांगनी चाहिए। मोदी ने कहा कि चौधरी चरणसिंह ने किसानों के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।

आज पूरी दुनिया में भारत की साख नई ऊंचाइयों पर

पीएम मोदी ने कहा , 2024 का चुनाव केवल सरकार बनाने के लिए नहीं है, बल्कि यह देश को विकसित भारत बनाने के लिए है। देश को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक महाशक्ति बनाने के लिए यह चुनाव है। उन्होंने आज पूरी दुनिया में भारत की साख नई ऊंचाइयों पर है। अर्थव्यवस्था के मामले में भारत दुनिया में नंबर तीन पर पहुंचेगा तो देश में गरीबी तो दूर होगी ही। साथ साथ एक सामर्थ्यवान, एक सशक्त देश बनेगा। पीएम ने

पांच लोकसभा क्षेत्रों की संयुक्त रैली

मेरठ में आयोजित प्रधानमंत्री की रैली मेरठ-हापुड़ समेत पांच लोकसभा क्षेत्रों मुजफ्फरनगर, कैराना, बिजनौर, बागपत की संयुक्त रैली थी, इसलिए इसमें सभी क्षेत्रों की हिस्सेदारी थी। इन सीटों पर 19 और 26 अप्रैल को मतदान होंगे। बता दें कि मोदी पश्चिम उत्तर प्रदेश से चुनावी अभियान शुरू करना लकी मानते हैं और इसी मकसद से उन्होंने मेरठ से चुनावी अभियान की शुरुआत की है। 2014 और 2019 के चुनावी अभियानों की शुरुआत भी मोदी ने मेरठ से की थी।

हजारों महिलाओं की जिंदगी बचा रहा तीन तलाक कानून

पीएम ने कहा, मोदी को आने वाली पीढ़ियों की चिंता है। दस साल का रिपोर्ट कार्ड सामने है। जो असंभव था वह हो रहा है राम लला का मंदिर बन रहा है। ब्रज में कान्हा और राधा तो होली खेली ही अवध में राम लला ने भी होली खेली। तीन तलाक के खिलाफ कानून बनाया बल्कि यह हजारों महिलाओं की जिंदगी बचा रहा है।

यह भी पढ़ें:

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE