PM Modi is most popular in India: reports: भारत में सबसे ज्यादा लोकप्रिय हैं पीएम मोदी: रिपोर्ट्स

0
198

एजेंसी,मुंबई। कुछ शख्सियत ऐसी हैं जो दुनिया में पहचानी जाती है। अपने कार्यों और अपने प्रभावशाली व्यक्तित्व से महान लोग सभी को प्रभावित करते हैं। भारत की बात की जाए तो सभी प्रभावशाली व्यक्तित्वों को पीछे छोड़कर पीएम नरेंद्र मोदी भारत में सबसे लोकप्रिय व्यक्ति हैं। जी हां यह हम नहीं कर रहे हैं। एक सर्वे करने वाली कंपनी का दावा है। ब्रटेन की एक रिसर्च कंपनी ने एक सर्वे मोस्ट ऐडमायर्ड (चहेते) परसन के लिए किया। यह सर्वे दुनियाभर के 41 देशों के करीब 42,000 लोगों को लेकर किया गया। सर्वे सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले व्यक्तित्व के लिए किया गया। भारत की बात करें तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस लिस्ट में टॉप पर हैं, वहीं खिलाड़ियों की लिस्ट में महेंद्र सिंह धोनी भारत की ओर से टॉप पर हैं। प्रधानमंत्री मोदी और धोनी के बीच वैसे ज्यादा अंतर नहीं देखा गया है। इस कंपनी ने अलग-अलग देशों के लिए दुनिया के 41 देशों के 42,000 लोगों से संपर्क किया। पूरे विश्व की बात करें तो पहले नंबर पर पुरुषों में बिल गेट्स और महिलाओं में मिशेल ओबामा हैं। भारत में प्रधानमंत्री पुरुषों में पहले नंबर पर और बॉक्सर मेरीकोम महिलाओं में पहले नंबर पर हैं। मेरीकोम के बाद किरण बेदी, लता मंगेशकर, सुषमा स्वराज आदि हैं। वहीं खिलाड़ियों में भारत में धोनी के बाद विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर का नंबर है लेकिन खिलाड़ियों में दुनिया में पहले नंबर पर रोनाल्डो हैं। धोनी को इस सर्वे में 8.58% का स्कोर मिला है और वो बस भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (15.66%) से ही पीछे हैं। खेल जगत की अन्य हस्तियों में धौनी के अलावा पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर (5.81%) और मौजूदा कप्तान विराट कोहली (4.46%) के नाम शामिल हैं। महिला वर्ग में शीर्ष-25 के अंदर सिर्फ एक भारतीय महिला खिलाड़ी का नाम दर्ज है। ये खिलाड़ी हैं दिग्गज भारतीय मुक्केबाज मैरीकॉम जिनको 10.36% का स्कोर मिला है। उनके अलावा इस पूरी लिस्ट में किरण बेदी, लता मंगेशकर, सुष्मा स्वराज और दीपिका पादुकोण के नाम भी शामिल हैं।

SHARE