PM Modi demands Kejriwal’s long life: पीएम मोदी ने मांगी केजरीवाल की लंबी उम्र की दुआ

0
158

नई दिल्ली। वैसे तो दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पीएम मोदी के कट्टर विरोधी है। उनकी केंद्र सरकार से खींचतान रही है। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने राजनीतिक मतभेदों को पीछे छोड़ते हुए आम आदमी पार्टी (आप) प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को उनके जन्मदिन की बधाई दी। उनके स्वस्थ और लंबे जीव की कामना की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र ने ट्वीट कर कहा, ”दिल्ली के मुख्यमंत्री सीएम अरविंद केजरीवाल को जन्मदिन की बधाई। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबे जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं।” प्रधानमंत्री के साथ ही केजरीवाल को बधाई देने वालों में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, दिल्ली भाजपा नेता विजेंद्र गुप्ता भी शामिल हैं। पीएम मोदी की ओर से दी गई बधाई और शुभकामनाओं के जवाब में अरविंद केजरीवाल ने भी ट्वीट कर उनका आभार जताया है। गौरतलब है कि 16 अगस्त 1968 को जन्मे अरविंद केजरीवाल आज अपना 51वां जन्मदिन मना रहे हैं। भ्रष्टाचार के खिलाफ लडा़ई लड़कर अपनी पहचान बनाने वाले अरविंद केजरीवाल ने करीब 7 साल पहले 2 अक्टूबर, 2012 को राजनीति में कदम रखा था।

SHARE