PM Modi Address US Parliament: भारत में विविधता जिंदगी जीने का प्राकृतिक तरीका

0
137
PM Modi Address US Parliament
वाशिंगटन डीसी स्थित कैपिटल हिल में अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष केविन मैक्कार्थी और अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में अमेरिकी कांग्रेस की संयुक्त बैठक को संबोधित करने के लिए मंच पहुंचने के बाद हाथ हिलाते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।

Aaj Samaj (आज समाज), PM Modi Address US Parliament, वाशिंगटन: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल देर रात अमेरिकी संसद को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भारत जल्द विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा। मोदी ने यह भी कहा कि भारत-अमेरिका पर मार्टिन लूथर किंग और गांधी का प्रभाव है। भारत लोकतंत्र की जननी है और हमारे यहां 2500 राजनीतिक दल हैं। भारत में 22 आधिकारिक भाषाएं और हजारों बोलियों के साथ विविधता जिंदगी जीने का प्राकृतिक तरीका है। हर 100 मील पर खाने का तरीका बदल जाता है।

‘एआई’ का मतलब अमेरिका और इंडिया

पीएम मोदी जैसे ही संसद में संबोधन के लिए पहुंचे, अमेरिकी सांसदों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका स्वागत किया। इंडियन प्राइम मिनिस्टर ने अपने भाषण की शुरुआत में संसद का धन्यवाद दिया। इसके बाद उन्होंने भारत-यूएस के रिश्तों पर कहा कि एआई का मतलब है, अमेरिका और इंडिया।

अमेरिकी कांग्रेस को संबोधित करना बड़ा सम्मान

मोदी ने कहा कि अमेरिकी कांग्रेस को संबोधित करना एक बड़ा सम्मान है। इसके लिए मैं भारत की 1.4 अरब जनता की ओर से हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं। भारत ने पिछले साल आजादी के 75 साल पूरे किए हैं और हमने किसी न किसी रूप में हजारों वर्षों के विदेशी शासन के बाद अपनी 75 वर्षों की आजादी के सफर जश्न मनाया। उन्होंने कहा कि केवल लोकतंत्र का ही नहीं बल्कि विविधता का भी उत्सव था।

हमारा विजन सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास

भारतीय प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत विश्व की जनसंख्या का छठा हिस्सा है। उन्होंने कहा, पिछली सदी में जब हमारे देश को आजादी मिली तो इससे अन्य देशों को भी प्रेरणा मिली। इस शताब्दी में जब भारत विकास का बेंचमार्क स्थापित करेगा तो इससे दूसरे देश भी प्रेरित होंगे। मोदी ने कहा, हमारा विजन है सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास।

साझेदारी आगे बढ़ती है तो हमारा इनोवेशन बढ़ता है

पीएम मोदी ने कहा, हम अलग-अलग परिस्थितियों व इतिहास से आते हैं, पर हम एक समान दृष्टिकोण व एक समान नियति से एकजुट हैं। उन्होंने कहा, जब हमारी साझेदारी आगे बढ़ती है तो इनोवेशन बढ़ता है। विज्ञान को नए अवसर मिलते हैं, जिससे मानवता को लाभ होता है। हमारे समुद्र और आकाश सुरक्षित होते हैं, लोकतंत्र उज्जवल होगा। यही हमारी साझेदारी का मिशन है जो इस सदी के लिए हमारा आह्वान है।

यह भी पढ़ें :  

Connect With Us: Twitter Facebook

 

SHARE