PM Mann Ki Baat 110th Episode: दुनिया तभी समृद्ध होगी, जब महिलाओं को समान अवसर मिलेंगे

0
108
PM Mann Ki Baat 110th Episode
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का प्रसारण।

Aaj Samaj (आज समाज), PM Mann Ki Baat 110th Episode, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का 110वां एपिसोड प्रसारित किया गया। इसमें पीएम ने भारत के नारी सशक्तिकरण पर भी बात की है। उन्होंने बताया कि किस तरह आज भारतीय नारी देश के विकास और उन्नति में कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही है।

प्रगति की नई ऊंचाइयां छू रही देश की महिलाएं

देश की महिलाएं हर क्षेत्र में आज प्रगति की नई ऊंचाइयां छू रही है। प्रधानमंत्री ने कहा कि महाकवि भारतियार जी ने कहा है कि दुनिया तभी समृद्ध होगी, जब महिलाओं को समान अवसर मिलेंगे। उन्होंने कहा, कुछ साल पहले तक किसने सोचा था, हमारे देश में, गांव में रहने वाली महिलाएं भी ड्रोन उड़ाएंगी! लेकिन आज यह संभव हो रहा है। गांव-गांव में आज ड्रोन दीदी की इतनी चर्चा हो रही है कि हर किसी की जुबान पर नमो ड्रोन दीदी, नमो ड्रोन दीदी चल पड़ा है। हर कोई इनके विषय में चर्चा कर रहा है। आज देश में ऐसा कोई भी क्षेत्र नहीं है, जहां नारी शक्ति पीछे हो। सरकार भी तमाम योजनाओं की मदद से महिलाओं को सशक्त बना रही है।

आचार सहिंता के दौरान नहीं हो पाएगा ‘मन की बात’ कार्यक्रम

प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि संभावना है कि मार्च में आचार सहिंता लग जाए और इस दौरान मन की बात का कार्यक्रम नहीं हो पाएगा। उन्होंने कहा, कुछ ही दिन बाद आठ मार्च को हम ‘महिला दिवस’ मनाएंगे। यह विशेष दिन देश की विकास यात्रा में नारी-शक्ति के योगदान को नमन करने का अवसर होता है।

‘जल जीवन मिशन’ का नेतृत्व भी महिलाओं के ही पास

पीएम ने कहा, देश के कोने-कोने में महिलाएं अब प्राकृतिक खेती को विस्तार दे रही हैं। अगर देश में ‘जल जीवन मिशन’ के तहत इतना काम हो रहा है तो इसके पीछे समितियों की बहुत बड़ी भूमिका है। इस पानी समिति का नेतृत्व महिलाओं के ही पास है। इसके अलावा भी बहनें और बेटियां जल संरक्षण के लिए चौतरफा प्रयास कर रही हैं।

यह भी पढ़ें:

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE