PM laid foundation stone of Mumbai Metro, said PM, dream of reaching the moon will be fulfilled: पीएम मुंबई मेट्रो की आधार शिला रखी, बोले पीएम, चांद पर पहुंचने का सपना पूरा होकर रहेगा

0
248

मुंबई। महाराष्ट् में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले है। सभी पार्टियां इसकी तैयारी में हैं। हालांकि इस बीच पीएम मोदी ने शनिवार को यहां लगभग 19 हजार करोड़ रुपये की लागत वाले तीन और मेट्रो कॉरिडोर की आधारशिला रखी। ा्रधानमंत्री मोदी ने मुंबई में तीन मेट्रो लाइन की आधारशिला रखी, इनके निर्माण पर 19,000 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। मेट्रो भवन का शिलान्यास किया गया जहां से मुंबई महानगर में प्रस्तावित 337 किलोमीटर की मेट्रो लाइन का नियंत्रण होगा।
बता दें कि राज्य में अक्टूबर में चुनाव होने हैं। गौरतलब है कि आरे कॉलोनी में मेट्रो परियोजना का मुख्य कारशेड बनाये जाने की योजना है। महाराष्ट्र सरकार के इस निर्णय की आलोचना हो रही है। इस काम के लिए बड़ी संख्या में पेड़ों को काटे जाने की जरूरत होगी। पर्यावरण कार्यकर्ताओं ने इस सप्ताह की शुरूआत में पेड़ों को काटे जाने की योजना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। पीएम मोदी ने गणपति पूजन के बाद मेट्रो परियोजना की नीव रखी। उन्होंने यहां भी चंद्रयान-2 का जिक्र किया। उन्होंने इस मौके पर कहा कि हम सबको ये नहीं भूलना चाहिए कि चंद्रयान के साथ भेजा गया आॅर्बिटर, अभी वहीं हैं। वह लगातार चंद्रमा की परिक्रमा कर रहा है। ये भी एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। पीएम मोदी ने कहा, इसरो और उसके साथ काम करने वाले लोग वो हैं जो, लक्ष्य प्राप्त करने तक न तो रुकते हैं, न थकते हैं और न बैठते हैं। मिशन चंद्रयान में एक रुकावट आज हमने देखी है। लेकिन इसरो के वैज्ञानिक तब तक नहीं रुकेंगे, जब तक मंजिल पर नहीं पहुंच जाते, चांद पर नहीं पहुंच जाते। पीएम मोदी ने कहा, सबसे ऊंचे स्तर पर वो लोग पहुंचते हैं जो लगातार रुकावटों और बड़ी से बड़ी चुनौतियों के बावजूद, निरंतर प्रयास करते रहते हैं और अपने लक्ष्य को प्राप्त करके ही दम लेते हैं। पीएम मोदी ने कहा, अपने लक्ष्य के लिए कैसे दिन-रात एक कर दिया जाता है। कैसे विपरीत से विपरीत परिस्थिति और चुनौती में भी पूरी तन्मयता के साथ अपने लक्ष्यों को प्राप्त किया जाता है, ये इसरो के अपने वैज्ञानिकों और इंजीनियरों से हम सीख सकते हैं।

SHARE