मिलजुल कर पेड़ लगाओ : विधायक

0
359
Plantation in Bhagat Singh Park Model Town Yamunanagar
Plantation in Bhagat Singh Park Model Town Yamunanagar

प्रभजीत सिंह (लक्की): यमुनानगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक घनश्यामदास अरोडा ने बताया कि आज उन्होंने वार्ड नम्बर 9 रामपुरा के सरकारी स्कूल व रामपुरा के पार्कों में व वार्ड नम्बर 8 के भगतसिंह पार्क माडल टाउन यमुनानगर में पौधारोपण किया। यमुनानगर में मुखर्जी पार्क, ससौली रोड, सब्जी मंडी, आई.टी.आई व आई.टी.आई कोचिंग सेंटर में पोधारौपण किया। भाजपा विधायक घनश्यामदास अरोडा़ ने कहा कि पेडों की अंधाधुंध कटाई से हमारे वातावरण पर गलत असर पड़ रहा है। कभी तेज गर्मी तो कभी तेज सर्दी ,दोनो ही परिस्थितियाँ सही नही है । प्राकृति के संतुलन को बनाए रखने के लिए ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण करना चाहिए।

प्रत्येक नागरिक को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए व उस पौंधे की परवरिश की जिम्मेदारी भी लेनी चाहिए, पेड़ हमारे पृथ्वी पर मौजूद सबसे अनमोल और जरूरी स्त्रोत है। पेड़ हमारे पर्यावरण की रक्षा करता हैं। पेड़ सूरज से आने वाले खतरनाक रेडिएशन से हम सबको बचाता है और साथ ही पृथ्वी पर आक्सीजन का सबसे बड़ा स्त्रोत है। पेड़-पौधे धरती पर शुद्ध वातावरण का निर्माण करते हैं, कोरोना काल में जो आक्सीजन गैस की कमी हुई थी वह कमी हम पौधारोपण से पूरी कर सकते है,सभी लोगों को बढ़ चढ़ कर पौधारोपण करना चाहिए। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष सुमित गुप्ता, मंडल अध्यक्ष विभोर पहुजा,अमन सग्गर, गगन कटोच,रजत अरोडा़ व भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग साथ रहे।

SHARE