रोहतक : अधिक से अधिक पौधे लगाएं : न्यायाधीश नरेश कुमार

0
297
plant trees
plant trees

संजीव कुमार, रोहतक :
पेड़-पौधे हमारे जीवन में महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं। इनसे पृथ्वी पर ऋतु चक्र बना रहता है। ऋतु चक्र को संतुलित बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाना और उनका संरक्षण करना अनिवार्य है। हमें पौधे का पेड़ बनने तक बच्चों की तरह संरक्षण करना चाहिए। उक्त विचार जिला एवं सत्र न्यायाधीश राकेश कुमार ने शिवरात्रि पर्व पर कोर्ट परिसर में पौधरोपण अभियान के दौरान कहे। इस दौरान कोर्ट परिसर में विभिन्न स्थानों पर पौधे लगाए गए।
उन्होंने कहा कि पौधा पेड़ बनकर हमें फल देता है। वहीं एक पेड़ सैकड़ों जिंदगियां बचाने में सक्षम होता है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग अज्ञानता और स्वार्थ के चलते पेड़ों की कटाई कर देते हैं। इससे पर्यावरण को नुक्सान होता है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण का संरक्षण करना प्रत्येक मनुष्य की नैतिक जिम्मेदारी है। इसके लिए हमें आगे आना चाहिए और दूसरों को भी प्रेरित करना चाहिए।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश नरेश कुमार, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश राज कुमार यादव और मुख्य दंडाधिकारी सुश्री दीप्ति, रामधारी सिंह, अनिल कुमार, दीपक नांदल आदि उपस्थित रहे।

SHARE