PKG College Madlauda, ​​Panipat ने किया ओरिएंटेशन इवेंट ‘आरम्भ’ का आयोजन

0
213
PKG College Madlauda ​​Panipat
PKG College Madlauda ​​Panipat
Aaj Samaj (आज समाज), PKG College Madlauda, ​​Panipat ,पानीपत :  पीकेजी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, मडलौडा, पानीपत द्वारा शुक्रवार को ओरिएंटेशन इवेंट आरम्भ का आयोजन किया गया। डीन नीरज कुमार की अध्यक्षता में इस इवेंट का आयोजन किया गया। इस प्रोग्राम में नए दाखिल हुए छात्रों को कॉलेज के बारे में अवगत कराया गया। सभी छात्रों को पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से कॉलेज का इन्फ्रास्ट्रक्चर, लैब्स, डिपार्टमेंट्स, जिम, लाइब्रेरी, कैफेटेरिया, मैस, होस्टल, गार्डन आदि का ओवरव्यू दिया गया।

छात्रों को प्राचीन भारत में पहले से विद्यमान विज्ञान और टेक्नोलॉजी के बारे में बताया

इस इवेंट के चीफ गेस्ट और मोटिवेशनल स्पीकर अनिल मलिक थे जो डिविजनल चाइल्ड वेलफेयर ऑफिसर और स्टेट नोडल ऑफिसर है। अनिल मलिक ने सभी उपस्थित छात्रों को हमारे प्राचीन भारत में पहले से विद्यमान विज्ञान और टेक्नोलॉजी के बारे में बताया। कैसे हमारे प्राचीन भारत में सदियों पहले महान ऋषि–मुनियों ने विज्ञान में अनेक सिद्धांत दिए जिन्हे आज भी पूरी दुनिया लाभान्वित हो रही है। उन्होंने बताया कि इंजीनियरिंग त्रेता काल से ही हमारे बीच उपस्थित थी। उदाहरण रूप विश्वकर्मा ने सोने को लंका का निर्माण किया, नल और नील ने पत्थरों को समुद्र पर तैराया और रामेश्वरम से श्रीलंका तक सेतु निर्माण करने में सहयोग किया। इस विज्ञान और टेक्नोलॉजी का जो मॉडर्न रूप हमे आज के समय में देखने को मिलता है, उसके बारे में भी अवगत कराया।

सभी छात्रों का एक मनोरंजक क्विज कंपटीशन कराया गया

आज वर्तमान में हम इन्हीं प्राचीन आविष्कारों से नए नए यंत्र और टेक्नोलॉजी बना रहे है जो मानव समाज को एक अन्य ही स्तर पर ले जा रहे है। स्टेट काउंसलर नीरज कुमार और सरपंच हीरालाल भुल्लर ने भी सभी छात्रों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। मोटिवेशन सेशन के बाद सभी छात्रों का एक मनोरंजक क्विज कंपटीशन कराया गया। इस क्विज में सामान्य ज्ञान और तर्कशक्ति के कुछ प्रश्न छात्रों से पूछे गए। प्रथम तीन विजेताओं को सम्मानित भी किया गया। इस इवेंट ने सभी छात्रों में नए सेशन का नया जोश और नई उमंग भरी। पीकेजी ग्रुप के चेयरमैन गौरव जैन और एम डी गीता जैन ने सभी छात्रों को कड़ी मेहनत और संघर्ष करने के लिए प्रेरित किया और हर किसी परिस्थिति में छात्रों के साथ खड़े रहने का आश्वासन भी दिया।
SHARE