Piet College Panipat, नाटक मंचन में दिखी स्वर्गीय पंडित बिरजू महाराज जी के परंपरागत कत्थक नृत्य की झलक

0
290

आज समाज डिजिटल,पानीपत:

Piet College Panipat: आजादी के अमृत महोत्सव के तहत चलो थिएटर,राष्ट्रीय नाट्य उत्सव के छठे दिन पाइट कॉलेज के एपीजे अब्दुल कलाम ऑडिटोरीयम में जय किशन महाराज द्वारा निर्देशित क्रमश: तराना, बसंत उन्माद, अन्नमय नाटक की प्रस्तुति कत्थक केंद्र के रंगमंडल के कलाकारों द्वारा की गई। कॉलेज के मेंबर सेक्रेटरी सुरेश तायल, वाइस चेयरमैन राकेश तायल, मेंबर बी ओ जी शुभम तायल, बी.बी  शर्मा एवं अन्य अतिथि नाटक देखने पहुंचे। Piet College Panipat

Read Also : Surajkund Crafts Mela सूरजकुंड शिल्प मेले में हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा स्थापित स्टॉल का थीम है ‘बालिका’

कत्थक की परम्परा को पिता के बाद पुत्र बढ़ा रहे है आगे

विश्व भर में प्रसिद्ध कथक नृत्य के कलाकार बिरजू महाराज के पुत्र जय किशन महाराज जो इस परंपरा को उनके स्वर्गवास के बाद आगे बढ़ा रहे है, उनका कहना है कि कत्थक केंद्र के रंगमंडल एकक का उद्देश्य प्रोयगात्मक कार्यों के माध्यम से कत्थक के रंगपटल और तकनीकी को समृद्ध करना है। केंद्र का रंगमंडल इस नृत्य शैली में अद्वितीय और प्रयोगात्मक रचनाएं तैयार कर के देश- विदेश मे निरंतर प्रस्तुतियाँ देकर इस कला के एक विस्तृत प्रेक्षक वर्ग से जोड़ने में सफल रहा है। Piet College Panipat

 

Piet College Panipat
Piet College Panipat

 

जय किशन महाराज ने कथक कला को बाल्यकाल से निष्ठापूर्वक आत्मसात किया

पहले से ही प्रोडक्शन यूनिट के नाम से जाने जाने वाले इस रंगमंडल मे कत्थक महाराज पंडित बिरजू महाराज के सरंक्षण एवं निर्देशन मे अनेक उच्च स्तरीय सरंचनाएं तैयार की जाती रही है, जिन्हे कला जगत में एतिहासिक, ख्याति प्राप्त हुई है जो केंद्र के लिए एक उपलब्धि है। असाधारण प्रतिभा के धनी जय किशन महाराज देश के सुप्रसिद्ध व्यवसायिक नर्तक परिवार से संबंध रखते हैं। कालका बिंदादीन घराने की आठवीं पीढ़ी का प्रतिनिधित्व करते है। Piet College Panipat महान विद्वान पद्मविभूषण पंडित बिरजू महाराज के सुपुत्र पंडित जय किशन महाराज ने कथक कला को बाल्यकाल से निष्ठापूर्वक आत्मसात किया। रास कला मंच सफीदों के सहयोग से रंगमंडल कत्थक नृत्य प्रस्तुति देने चलो थिएटर में पहुँचा।

Read Also : ट्राले से टकराई कार, दंपति की मौत, बेटा घायल Accident In Jhajjar

पाइट कॉलेज के छात्रों का कार्यक्रम में विशेष सहयोग रहा

पार्थ मंडल, विश्वदीप शर्मा जया भट्ट, शिवालिक, रिद्दिमा बग्गा, रागिनी नायर, राघव मोंगा, अमन कुमार, सुमित ने कत्थक नृत्य से दर्शकों का समा बांधा और संगीत में ब्रिजेश मिश्रा वोकल, रहुक विश्वकर्मा, अनिल ममिश्रा लावण्या कुमार, अतुल शंकर, अज़हर सभी कलाकारों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। कत्थक नृत्य की प्रस्तुति देखने के लिए पानीपत से और दूर दूर से दर्शक कॉलेज कैंपस में पहुंचें। कत्थक नृत्य की प्रस्तुति के दौरान दर्शकों ने तालियों से  कलाकारों सराहना की और अपने बच्चों को भी इस नृत्य विधा में शिक्षा करवाने का मन बनाया। रास कला मंच के कलाकारों और पाइट कॉलेज के छात्रों का कार्यक्रम में विशेष सहयोग रहा। प्रस्तुति के अंत में रास कला मंच के डायरेक्टर रवि मोहन ओर कालेज मैनेजमेंट ने कत्थक केंद्र के कलाकारों को सम्मानित किया। Piet College Panipat

Read Also : Pariksha Pe Charcha प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संवाद कार्यक्रम ‘परीक्षा पे चर्चा’ का 5वां संस्करण 1 अप्रैल को

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE