कांग्रेस का बढ़ती महंगाई पर जोरदार प्रदर्शन Performance on Rising Inflation

0
304
Performance on Rising Inflation
Performance on Rising Inflation

Performance on Rising Inflation

इशिका ठाकुर, कुरुक्षेत्र:
Performance on Rising Inflation : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार बढ़ती महंगाई, बढ़ते पेट्रोल-डीजल और गैस के दामों के विरोध मे कांग्रेस नेता और पूर्वमंत्री अशोक अरोड़ा और लाडवा विधायक मेवा सिंह की अगुवाई में हल्ला बोल डीसी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया।

पहले पेट्रोल बढ़ता है अब हर वस्तु

आज देश भर में महंगाई के खिलाफ कांग्रेस पार्टी सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रही है। लाडवा विधायक मेवा सिंह ने आज प्रदेश में रसोई गैस के बढ़े हुए रेट पर कहा कि लगातार देश में महंगाई बढ़ रही है। गत 2 वर्षों में महंगाई 44% बढ़ी है। पेट्रोल डीजल व रसोई गैस की बात छोड़ो हर चीज के दाम लगातार बढ़ रही है। केंद्र सरकार हो या प्रदेश सरकार हो सब देश की गरीब जनता को लूटने का कोई अवसर नहीं छोड़ रहे। उन्होंने कहा कि रसोई गैस से सीधा सीधा लोगों खासकर गृहणियों का मतलब रहता है और ये बढ़ोतरी वापस होनी चाहिए।

आम आदमी की जेब पर डाका

पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार के राज में लगातार महंगाई बढ़ रही है।  आज आम आदमी की जेब डाका डालने का कार्य किया जा रहा है। आए दिन पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस के दाम बढ़ रहे हैं। यूपीए सरकार में 400 रुपये में मिलने वाला गैस सिलेंडर आज 1000 रुपये के पार हो गया है।

Performance on Rising Inflation

READ ALSO : हिमाचल में केजरीवाल के सामने पहाड़, यहां क्या रहेगा असर Kejriwal in Himachal

READ ALSO : पंजाब बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं का शेड्यूल Punjab Board 10th-12th Schedule

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE