पठानकोट : जिला व्यापार मंडल में गांधी चौक में मनाया स्वतंत्रता दिवस

0
360
punjab
punjab

राज चौधरी, पठानकोट :
जिला पठानकोट में अग्रणी व्यापारिक संस्था जिला व्यापार मंडल पठानकोट की ओर से अध्यक्ष इन्द्रजीत गुप्ता व चेयरमैन विवेक माडिया की देखरेख में स्वतंत्रता दिवस स्थानीय गांधी चौक स्थित फ्रूट एंड वेजीटेबल मार्केट में धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर जिला प्रभारी राजेश महाजन बब्बा के साथ ही सुजानपुर से सीनियर उपाध्यक्ष सुरेश महाजन सराफ, महासचिव विकास विग, डाक्टर गुरबख्श चौधरी, डाक्टर एमएल अत्री विशेष रूप से इसमें सम्मलित हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ स्टेट अवार्डी समीर शारदा ने आज के दिन के इतिहास और जिला व्यापार मंडल की गतिविधियां के बारे में उपस्थित जनां को बताते हुए किया। मौके पर जिला प्रधान इन्द्रजीत गुप्ता ने कहा कि 15 अगस्त 1947 को हमें ऐसे ही आजादी नहीं बल्कि सैकड़ां देशवासियों ने अपनी जान की कुर्बानियां देकर गुलामी में जकड़े भारत देश को अंग्रेजां से आजाद करवाया था।

चेयरमैन विवेक माडिया, जिला प्रभारी राजेश महाजन बब्बा, महासचिव विकास विग, सुरेश महाजन सराफ, डा. एमएल अत्री, सैनी महासभा अध्यक्ष परमजीत पम्मा ने संयुक्त रूप में कहा कि जिला व्यापार मंडल की मात्र कुछ ही समय ऐसे ही नहीं जिले में विशेष पहचान बनी। आज इसके साथ छोटे से लेकर बड़ा व्यापारी जुड़कर गौरव महसूस कर रहा है। इस मौके पर राष्ट्रीय झंडा लहराने की रस्म अदा के साथ राष्ट्रीय गीत गाया गया। मौके पर उनके साथ महाजन यूथ विंग के आल इंडिया अध्यक्ष सुनील महाजन, जिला अध्यक्ष साहिल महाजन, उपाध्यक्ष निर्मल सिंह पप्पू ,उपाध्यक्ष अमित महाजन, केवल शर्मा, डा, चौधरी तरसेम धीमान, कैशियर संजीव हांडा, राज कुमार काका, सुरेन्द्र राही, जतिन्द्र जीतू, अनिल वर्मा, राकेश महाजन बिट्टा, संजीव अग्रवाल, डाक्टर ठुकराल, बोध राज, सतीश महाजन, तरूण महाजन, लड्डू बाबा, राज कुमार, रमन महाजन, अमित गुप्ता, सुभाष भी थे।

SHARE