Pathankot Election Scenario : कांग्रेस प्रत्याशी का डोर टू डोर प्रचार

0
561
Pathankot Election Scenario

Pathankot Election Scenario : कांग्रेस प्रत्याशी का डोर टू डोर प्रचार

राज चौधरी, पठानकोट

Pathankot Election Scenario शुक्रवार को अमित विज की ओर से डोर टू डोर चुनाव प्रचार किया गया। अमित विज ने कहा कि शहर हित हो रहे कार्यो को देखकर विरोधी पार्टी के लोग पचा नहीं पा रहे है और चुनाव के समय में मनगढत कहानियां बनाकर शहर निवासियों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे है। (Pathankot Election Scenario ) वहीं मेयर पन्ना लाल ने कहा कि सबसे अहम हिंदू कोआपरेटिव बैंक को अमित विज की बदौलत ही आज अपने पैरों पर खड़ा हुआ है और लोगों को पैसे मिलने शुरू हो गए है।

पठानकोट में बनेगा मेडिकल कालेज

Pathankot Election Scenario

कांग्रेस की नगर निगम के मात्र साढे सात महीने के समय में पठानकोट शहर में हुए विकास कार्य आज सबके सामने है। कहा कि मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी द्वारा हलका पठानकोट में मेडिकल कालेज खोलने की अनुमति दी गई है। कालेज के खुलने से सबसे ज्यादा फायदा हलका पठानकोट निवासियों को होगा। (Pathankot Election Scenario ) मेयर ने कहा कि लोगों को सोच समझकर पठानकोट और प्रदेश के विकास के लिए मतदान करना चाहिए।

अमित विज ने कहा कि मतदान हमारा अधिकार है। इसलिए लोगों को बूथ तक आकर अपने पसंद के उम्मीदवार के पक्ष में वोट करना चाहिए। अमित विज के चुनाव प्रचार दौरान भारी संख्या में लोगों का हजूम एकितत्र हो गया था और लोगों ने अमित विज को ही वोट देकर विजय बनाने के लिए कहा। इस दौरान लोगों ने कांग्रेस पार्टी जिंदा बाद के नारे भी लगाए। इस मौके उनके साथ कांग्रेस नेता अशीष विज, मेयर पन्ना लाल भाटिया और भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।

आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार का वार्डों का दौरा

Pathankot Election Scenario

आम आदमी पार्टी से पठानकोट के प्रत्याशी विभूति शर्मा की ओर से शुक्रवार को शहर के विभिन्न वार्डों का दौरा किया गया। इस दौरे के दौरान लोगों ने उनका भरपूर समर्थन किया। (Pathankot Election Scenario ) विभूति शर्मा ने लोगों को आम आदमी पार्टी की नीतियों के बारे में विस्तार से बताया। डाकखाना चौक में दुकानदारों ने विभूति शर्मा को आश्वस्त किया कि वह चुनावों में उन्हें अपना समर्थन देंगे तथा उन्हें एक बड़ी लीड से जीत दिलाएंगे।

इस बार दें आप को मौका:  शर्मा (Pathankot Election Scenario)

विभूति शर्मा ने कहा कि इससे पहले जिला की जनता हमेशा ही कांग्रेसी तथा बीजेपी के प्रत्याशियों का चुनाव करते आई है। इस बार लोगों ने आम आदमी पार्टी को जिताने का मन बना लिया। उन्होंने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने जा रही है और पठानकोट के तीनों हल्का  में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी बड़ी जीत के साथ जीतकर यह तीनों सीटें पार्टी की झोली में डालेंगे।

भाजपा प्रत्याशी के हक में रक्षा मंत्री राजनाथ की सभा

Pathankot Election Scenario

भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार दोपहर पठानकोट पहुंचे जहां एयरपोर्ट पर उनका भाजपा जिला अध्यक्ष विजय शर्मा, राकेश शर्मा चेयरमैन, महामंत्री सुरेश शर्मा और महामंत्री विनोद धीमान की ओर से स्वागत किया गया। उसके बाद राजनाथ सिंह हलका सुजानपुर की तरफ बीजेपी कार्यक्रम में पधारे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक दिनेश सिंह बब्बू ने कहा की पिछले तीन बार सुजानपुर से विधायक बन रहे हैं और तीनों बार राजनाथ सिंह सुजानपुर में सभा करके गए हैं।

भाजपा प्रत्याशी के लिए मांगा आशीर्वाद

इस बार वह चौथी  बार सभा करने आए हैं और उनके आशीर्वाद से सुजानपुर की जनता के शौर्य से भाजपा इस बार भी सुजानपुर विधानसभा की सीट जीतेगी। राजनाथ सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि  पंजाब शौर्य और प्रकरम की धरती है। यहां आकर स्वंय को गौरवानिविंत महसूस कर रहा हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब की धरती श्री गुरु नानक देव जी की धरती है।

Also Read : Union Budget 2022 केंद्रीय बजट से जुड़े रोचक तथ्य

SHARE