भारत विकास परिषद ने मनाया परिवार मिलन समारोह Parivaar Milan Samaaroh

0
369
Parivaar Milan Samaaroh
Parivaar Milan Samaaroh

Parivaar Milan Samaaroh

संजीव कौशिक, रोहतक:
Parivaar Milan Samaaroh : रामनगर स्थित शिक्षा भारती स्कूल में भारत विकास परिषद रोहतक शाखा द्वारा परिवार मिलन समारोह आयोजित किया। समारोह का शुभारंभ मूलचंद जोशी ने दीप प्रज्वलित किया। कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम गेम शो, फनी क्वेश्चन आंसर राउंड में शाखा परिवार के सदस्यों को थिरकने पर मजबूर कर दिया।

Parivaar Milan Samaaroh
Parivaar Milan Samaaroh

महिलाओं ने राधा कृष्ण के भजनों पर अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम की सुंदर प्रस्तुति दी। नेहा गुप्ता और प्रेक्षा गुप्ता ने भगवान श्रीराम के भजनों से समारोह को भक्तिमय कर दिया। कार्यक्रम संयोजक नीलम सहगल, मंजू बिंदल, सीमा शर्मा व अन्य महिलाओं द्वारा होली की सुंदर प्रस्तुति दी। शाखा सदस्यों द्वारा अनेक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। मंच का संचालन गीता गुप्ता ने किया। समारोह के अंत में शाखा अध्यक्ष लोकेश जैन व शाखा सचिव विक्रांत शर्मा ने अतिथियों का धन्यवाद दिया।

Parivaar Milan Samaaroh

READ ALSO : ब्रह्माकुमारीज का प्रभु समर्पण कार्यक्रम 20 को Prabhu Samarpan Program

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE