Panna Pramukh Conference : करनाल विधानसभा में 8 अक्टूबर को होगा पन्ना प्रमुख सम्मेलन:जिलाध्यक्ष

0
178
भारतीय जनता पार्टी
भारतीय जनता पार्टी
  • मुख्यमंत्री सहित तमाम नेताओं का मिलेगा मार्गदर्शन:-योगेंद्र राणा

Aaj Samaj (आज समाज), Panna Pramukh Conference, करनाल,7 अक्टूबर, इशिका ठाकुर : 
करनाल के भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष योगेंद्र राणा ने कहा कि करनाल विधानसभा का पन्ना प्रमुख सम्मेलन 08 अक्तूबर दिन रविवार को 8 बजे मैहता फार्म काछवा रोड़ करनाल मे होना तय हुआ है।

इस सम्मेलन मे सभी पन्ना प्रमुखों को मुख्यमंत्री मनोहर लाल,प्रदेश महामंत्री एडवोकेट वेदपाल,जिला प्रभारी दीपक शर्मा व अन्य प्रदेश स्तर के नेताओं का मार्गदर्शन मिलेगा

भाजपा जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा ने जिला प्रभारी दीपक शर्मा, मुख्यमंत्री प्रतिनिधि संजय बठला ने कार्यक्रम स्थल का दौरा कर व्यवस्था का जायजा लेने के उपरांत पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
इस मौके पर उनके साथ जिला कोषाध्यक्ष बृज गुप्ता, जिला महामंत्री सुनील गोयल, जिला उपाध्यक्ष संजय राणा, किसान मोर्चा जिला महामंत्री विनय सन्धू मौजूद रहे।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा ने कहा कि 2024 में देश और प्रदेश में तीसरी बार भी भाजपा सरकार बनाने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका पन्ना प्रमुखों को निभानी है। उन्होंने कहा कि भाजपा पन्ना प्रमुखों के दम पर ही तीसरी बार सरकार बनायेगी

जिलाध्यक्ष ने विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा विपक्ष अपने षड़यंत्र में कभी कामयाब नही होगा। देश में तीसरी बार भी मोदी सरकार पूर्ण बहुमत से आएगी। उन्होंने कहा कि सभी पन्ना प्रमुखों का पार्टी के विस्तार में महत्वपूर्ण योगदान है। पार्टी हमेशा से ही अपने पन्ना प्रमुख के बलबूते सफल रही है और पन्ना प्रमुख पार्टी की महत्वपूर्ण ईकाई है।

यह भी पढ़े  : Aaj Ka Rashifal 07 October 2023 : इस राशि के लोगों के रुके हुए कार्य होंगे पूरे, जानें अपना राशिफल

यह भी पढ़े  : Benefits Of Government Schemes : मेले में 120 लोगों ने किया विभिन्न योजनाओं के लिए आवेदन

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE