Panipat Sawan Jot Sabha 20वां पानीपत सावन जोत महोत्सव 2023

0
201
Panipat Sawan Jot Sabha
Panipat Sawan Jot Sabha
Aaj Samaj (आज समाज), Panipat Sawan Jot Sabha, पानीपत: नित्यलीलालीन अनन्त विभूषित श्रीमज्जगदगुरू  रामानन्दाचार्य स्वामी हंसादेवाचार्य महाराज के परम शिष्य महन्त अरूण दास महाराज एवं महन्त रविन्द्र पुरी महाराज की पावन अध्यक्षता में एवं महन्त दुर्गादास महाराज महन्त विष्णुदास महाराज संत ऋषिश्वरा नंद महाराज सतपाल ब्रह्मचारी महाराज सहित अनेकों महापुरूषों के पावन सान्निध्य में पानीपत सावन जोत शोभायात्रा भाटिया भवन से प्रारंभ होकर प्रमुख मार्गों से होती हुई हर की पौड़ी पर पावन पवित्र सावन जोत राष्ट्र की एकता, अखण्डता, आपसी प्रेम, सद्भाव एवं सभी की सुख समृद्धि की प्रार्थना करते हुए माँ गंगा जी की आरती वंदन कर लोककल्याण के लिए माँ गंगा के पावन चरणों में अर्पित की गई। शोभायात्रा में 15 से अधिक सुन्दर व आकर्षक झांकियां सब का मन मोह रही थी। हजारों लोगों ने दिव्य जोत के दर्शन कर मन्नतें मागीं।
  • पावन देवनगरी हरिद्वार में पानीपत सावन जोत की विशाल शोभायात्रा राष्ट्र के महान संतों, महापुरूषों के पावन सान्निध्य में बड़े ही हर्षोल्लास एवं श्रद्धाभाव से निकाली गई

कार्यक्रम के समापन पर विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया

इनके साथ ही श्री हनुमत स्वरूपों और ढोल नगाड़ों की आवाज और गंगा मां के जयकारों से आकाश गुंजायमान हो गया। भाटिया भवन में सभी संतों महापुरूषों एवं मुख्य अतिथियों का स्वागत सत्कार सभा के प्रधान राजेश सूरी, पार्षद अंजलि शर्मा, महेन्द्र गंगवानी, कृष्ण लाल खट्टर, सोनू सलूजा, चन्द्रभान वर्मा, सतीश शर्मा, गुलशन बजाज, सोमनाथ वधवा, संजय बतरा, राजकुमार झाम्ब, सुनील अरोड़ा, जगदीश पाहवा, किशोर अरोड़ा, बाबू भाई बरेजा, विजय, हरीश चुघ ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मदन कौशिक, प्रदेशाध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रदीप बतरा विधायक, आदर्श चौहान विधायक, अशोक मेंसौन, रमेश माटा, कृष्ण रेवड़ी, सुभाष बठला, अशोक मैहता, किशन गोपाल सेठी, जगदीश माटा रहे। शोभायात्रा में किशोरी कृपा संकीर्तन परिवार एवं राधे-राधे संकीर्तन मंडल ने संकीर्तन कर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के समापन पर विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया। सभा के अध्यक्ष राजेश सूरी ने पानीपत एवं हरिद्वार प्रशासन व पुलिस प्रशासन, मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं सभी दानवीरों व सहयोगियों, भक्तजनों एवं श्रद्धालुओं का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।
SHARE