ज्वाला जी से आई ज्योत से किया श्रद्धालुओं ने अष्टमी पूजन 

0
120
Panipat News/Worshiped Kanchka after Havan Yagya in Chintpurni Mata Temple
Panipat News/Worshiped Kanchka after Havan Yagya in Chintpurni Mata Temple
आज समाज डिजिटल, पानीपत :
पानीपत। शहर के शांति नगर स्थित चिंतपूर्णी माता मंदिर में 9 दिन बेदी रचना के बाद अष्टमी पर हवन यज्ञ उपरांत कंचका पूजन किया गया। ज्वाला जी से आए प्रमुख पुजारी पंडित पार्वती सम्मलित हुए।पानीपत ब्राह्मण परिवार के प्रधान पंडित देव नारायण उपाध्याय ज्योतिषाचार्य ने हवन यज्ञ कर पूजन करवाया। मंदिर की माता ईश्वर के सानिध्य में पूजा अर्चना के बाद सभी को प्रशाद और आशीर्वाद दिया। पूजा अर्चना के बाद सभी भगतों ने लंगर ग्रहण किया।
इस दौरान अशोक बिका और उनकी धर्मपत्नी सुभद्रा बिका मुख्य यजमान रहे। रात्रि में भी माता का जागरण और लंगर आयोजित किया। पूजा अर्चना की विशेषता यह रही कि ज्वाला जी से आई ज्योत से श्रद्धालुओं ने पूजा की। अगम कुड़ावला और उनकी धर्मपत्नी भी यजमान रही। इस अवसर पर मुनेश वर्मा, गीता पांडेय, सन्तोष, कृष्णा, सुरेश ग्रोवर, रमन वर्मा, सुमन नरवाल, गोरी वर्मा, शांति पाल, अंजू, किरण नरवाल, बृजनंदन लुम्बा, शोभा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
SHARE