Phaila Ujala Foundation Panipat : महिलाएं किसी भी क्षेत्र में कम नहीं : एडीसी वीना हुड्डा 

0
266
Panipat News/Women are not less in any field: ADC Veena Hooda
Panipat News/Women are not less in any field: ADC Veena Hooda
  • फैला उजाला फाउंडेशन ने किया महिला दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम
  • विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 39 महिलाएं सम्मानित
आज समाज डिजिटल, पानीपत :
पानीपत। महिला दिवस के अवसर पर फैला उजियारा फाउंडेशन के तत्वावधान में लघु सचिवालय में आयोजित कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाली सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों की महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अतिरिक्त उपायुक्त वीना हुड्डा, जिला परिषद चेयरमैन ज्योति शर्मा उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता फैला  उजियारा फाउंडेशन की प्रदेशाध्यक्ष कुमारी रंजीता कौशिक ने की। इस मौके पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली ज़िला भर की विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी क्षेत्र में कार्य करने वाली 39 महिलाओं को सम्मानित किया गया।

महिलाएं सामाजिक और आर्थिक रूप से मजबूत

कार्यक्रम में अतिरिक्त उपायुक्त वीना हुड्डा ने कहा कि भारतीय संस्कृति में महिलाओं का स्थान सम्मान पूर्ण रहा है। वर्तमान समय में महिलाएं सामाजिक और आर्थिक रूप से मजबूत है और आज की महिलाएं प्रत्येक क्षेत्र में अहम भूमिका अदा कर रही है। शिक्षा, चिकित्सा का क्षेत्र हो, अंतरिक्ष हो, व्यापार हो, खेल हो, प्रशासनिक सेवा हो बैंकिंग हो नृत्य कला साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में अपनी योग्यता को साबित कर रही है। उन्होंने महिलाओं को महिला दिवस की शुभकामनाएं दी। जिला परिषद चेयरमैन ज्योति शर्मा ने कहा कि महिलाएं आज ऊंचाइयों पर है। उन्होंने संघर्ष करके यह मुकाम हासिल किया है। समाज में महिलाओं का रुतबा बड़ा है।

 

Panipat News/Women are not less in any field: ADC Veena Hooda
Panipat News/Women are not less in any field: ADC Veena Hooda

संस्था महिलाओं के उत्थान के लिए कर रही प्रयास

फाउंडेशन की प्रदेशाध्यक्ष कुमारी रंजीता कौशिक ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि संस्था महिलाओं को उनके अधिकार दिलवाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। आज की महिला अपनी प्रतिभा के बलबूते पर आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि संस्था महिलाओं के उत्थान के लिए पिछले 20 बरस से लगातार प्रयास कर रही है। संस्था ने 400 से ज्यादा गरीब कन्याओं की शादियां कराई है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को सफल बनाने का प्रयास किया है। नशा मुक्ति को लेकर अभियान चलाया है। उन्होंने कहा कि सरकार की अनेक योजनाएं ऐसी हैं, जिन से महिलाओं को लाभ मिल रहा है। इस मौके पर जिले भर के महिलाओं को सम्मानित किया गया।

 

Panipat News/Women are not less in any field: ADC Veena Hooda
Panipat News/Women are not less in any field: ADC Veena Hooda

इनको किया सम्मानित

सम्मानित होने वाले महिलाओं में प्रमुख रूप से  निर्मला देवी, रितु रानी, तहसीलदार सुदेश राणा, पूजा कानून गो, नीरज, सीमा, संगीता, सुनीता, सविता हुड्डा, नीलम, कमल, सविता, मोनिका, सीमा, अनीता, निर्मला, मूर्ति, अनीता, प्रिया, बाला, सुमन, सरिता,  प्रियंका सुमन कोमल नीलम मीना अनु के अलावा कई अन्य महिलाएं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त व जिला परिषद चेयरमैन का गुलदस्ते दे कर कर स्वागत किया गया।
SHARE