HomeहरियाणापानीपतVrindavan Trust President Rakesh Bansal : वृंदावन ट्रस्ट ने की गौसेवा

Vrindavan Trust President Rakesh Bansal : वृंदावन ट्रस्ट ने की गौसेवा

Aaj Samaj (आज समाज),Vrindavan Trust President Rakesh Bansal,पानीपत : वृंदावन ट्रस्ट के अध्यक्ष राकेश बंसल व महासचिव हरीश बंसल ने कहा कि हिंदू धर्म में गाय का विशेष महत्व हैं। गाय को भगवान का स्थान दिया जाता हैं। गौ माता में देवी और देवताओ का वास होता हैं इसलिए गाय को गाय माता कहा जाता हैं। गाय की पूजा की जाती हैं गाय की सेवा करने से हमें बहुत पुण्य प्राप्त होता हैं। गाय को कामधेनु कहा गया हैं भारतीय संस्कृति में गाय पूजनीय हैं। गाय का सम्मान करने का मतलब हमारी भारतीय संस्कृति का सम्मान करना हैं। हिन्दू शास्त्र के अनुसार गाय माता के चरणों में तीर्थ स्थान होता हैं।

वृंदावन ट्रस्ट के सभी साथी हर महीने गौ माता की सेवा के लिए रहते हैं तैयार 

गाय को हर तरीके से सुख प्रदान करने वाली माना गया हैं। गाय की सेवा करने वाला व्यक्ति सुख, समृद्धि और उन्नति प्राप्त करता हैं। स्वस्थ शरीर को ही सबसे बड़ा धन माना गया हैं। गौ माता की सेवा करने से कई बीमारियों दूर होती हैं और हमें स्वास्थ्य लाभ मिलता हैं। गाय का दूध ही हमें स्वस्थ बनाता हैं। गाय का दूध बच्चों के लिए बेहद जरूरी होता हैं। गाय के दूध को बच्चो के लिए वरदान माना गया हैं, इसलिए हमें गाय के दूध का प्रतिदिन सेवन करना चाहिए और गाय की सेवा करनी चाहिए। वृंदावन ट्रस्ट के सभी साथी हर महीने गौ माता की सेवा के लिए तैयार रहते हैं। संस्था के मेंबरों को बहाना चाहिए गौ माता के पास जाने का। गौ माता की सेवा करने की ऐसी मान्यता है कि बड़े से बड़ा कष्ट भी सिर्फ गौ माता की सेवा करने से दूर हो जाता हैै।

गाय की सेवा करने से जहां सभी देवी-देवता प्रसन्न होते हैं

गाय में 33 कोटि देवी-देवताओं का वास होता है। मान्यता है कि गाय की सेवा करने से जहां सभी देवी-देवता प्रसन्न होते हैं, वहीं घर में सुख-समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य का वरदान मिलता है, इसी क्रम में संस्था पिछले 12 वर्षों से बाबा श्याम चुलकाना की निरंतर यात्रा निकालता आ रहा है। गिरिराज महाराज मथुरा की भी निरंतर पिछले 15 वर्षों से परिक्रमा सभी साथी मिलकर करते आ रहे हैं। वृंदावन ट्रस्ट के सभी साथियों के ऊपर गिरिराज महाराज गौमाता बांके बिहारी राधे रानी श्याम बाबा हनुमान जी महाराज सभी का भरपूर आशीर्वाद रहता है। इस मौके पर गौशाला में राकेश बंसल, हरीश बंसल, रजत गर्ग, राहुल गुप्ता, संजय गोयल, हितेश जैन, बलदेव गांधी आदि श्याम प्रेमी मौजूद रहे।
SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular