बेसहारा गौवंश के लिए हरा चारा खिलाने के लिए 12 खोर रखवाई

0
204
Panipat News/To feed green fodder for destitute cows 12 khors were kept
Panipat News/To feed green fodder for destitute cows 12 khors were kept
आज समाज डिजिटल, पानीपत :
पानीपत। कान्हा गौवंश रक्षा उपचार एवं कल्याण संस्था समालखा के पदाधिकारियों ने बताया कि शशिकांत इंटरनेशनल चैरिटेबल ट्रस्ट समालखा द्वारा बेसहारा गौवंश के लिए 6 खोरों के बाद और नई लोहे की 6 खोरें रखवाई गई अब कुल 12 खोरें हो गई, ताकि बेसहारा गौवंश भी अपना चारा जमीन की बजाय खोर में साफ सुथरा हरा चारा खाएं।

इस प्रकार गांव – गांव में खौरे रखी गई 

गांव:- अनाज मंडी समालखा 01
गांव:- वार्ड न.04 समालखा 01
गांव:- वार्ड नं. 05 समालखा 01
गांव:- ऑफिसर कॉलोनी समालखा 01
गांव:- गांधी कॉलोनी समालखा 01
गांव :- पावटी 01
गांव:- हथवाला में 02
गांव:- राक्सेड़ा में 01
गांव :- जौरासी में 01
गांव:- सनौली 01
गांव :- भापरा 01

गौमाता की सेवा सभी विघ्नों का नाश करने वाली होती है

इस मौके पर गौ सेवकों ने आमजन से अपील की कि  हरा चारा बेसहारा गौवंश को जमीन पर न खिलाएं वहां पर कांच, नुकीले वस्तू गिरी रहती है।जिस कारण गौवंश के पेट में जाकर बिमारी होने का खतरा रहता है। इसलिए खोर या टोकरे आदि में ही चारा खिलाएं। गौ रक्षा दल हथवाला टीम ने भाजपा नेता शशिकांत कौशिक के चाचा सुशील कौशिक का गांव हथवाला में पहुंचने पर स्वागत अभिनन्दन किया गया और गऊ-माता का स्मृति चिन्ह देकर आभार जताया। सुशील कौशिक ने कहा कि गौमाता की सेवा सभी विघ्नों का नाश करने वाली होती है। गौमाता ही घर की सुख-समृद्धि एवं शांति की जननी भी है। हमें भगवती कामधेनु गौमाता की यथा संभव सेवा का पुण्य लाभ अवश्य अर्जित करना चाहिए।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर जयभगवान शर्मा, आनंद त्यागी, सहदेव त्यागी, जय प्रकाश सैनी, प्रधान रामधन सैनी, पप्पू प्रधान, अशोक शर्मा, अंकुश जौरासी, जितेन्द्र, भुपेंद्र, मोहित, विशाल, रोहित, अंकित, आशीष, राकेश आर्य, सुनील त्यागी, सुमित आर्य, मोहित आर्य, संदीप सैनी, आकाश आर्य, संदीप आर्य, राजन जौगी, बाली प्रजापत, छोटू आर्य, संदीप गौपुत्री, राजेन्द्र,सोनू, अजय कश्यप, पोली सहरावत, अजय सहरावत, कमल आर्य, संचित अरोड़ा, गौरव, मंदीप भापरा, राहुल कश्यप, भगवत वशिष्ठ बिहौली, प्रदीप भापरा आदि गौभक्त मोजूद रहे।
SHARE