रत्नावली महोत्सव में आर्य कॉलेज के प्रतिभागियों ने पांचवीं बार ओवरऑल ट्रॉफी पुरस्कार जीतकर रचा इतिहास

0
307
Panipat News/The participants of Arya College created history by winning the overall trophy award for the fifth time in Ratnavali Mahotsav.
Panipat News/The participants of Arya College created history by winning the overall trophy award for the fifth time in Ratnavali Mahotsav.
  • महामहिम राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने की आर्य कॉलेज के प्रतिभागियों की प्रशंसा
आज समाज डिजिटल, पानीपत :
पानीपत। वीरवार को आर्य कॉलेज में राज्य स्तरीय रत्नावली महोत्सव में शानदार जीत दर्ज कर आए प्रतिभागियों का कॉलेज प्रांगण में स्वागत किया गया। कॉलेज प्रबंधक समिति के प्रधान सुरेंद्र शिंगला, महासचिव सीए कमल किशोर प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने सभी प्रतिभागियों को आर्शीवाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही उन्होंने कॉलेज के युवा एवं सांस्कृतिक विभाग के प्रभारी डॉ. रामनिवास व प्राध्यापिका मीनाक्षी चौधरी समेत उनकी पूरी टीम को बधाई दी। कॉलेज प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि 28 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरूक्षेत्र में आयोजित राज्य स्तरीय रत्नावली महोत्सव में आर्य कॉलेज के प्रतिभागियों ने नृत्य, गायन, संगीत व फाइन आर्ट की विधाओं में प्रथम पुरस्कार जीत कर पांचवीं बार ओवरऑल ट्रॉफी पर कब्जा कर पूरे हरियाणा प्रदेश में इतिहास रच कर ना केवल कॉलेज का अपितु पानीपत जिले का भी नाम रोशन करने का काम किया है।

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने जम कर प्रशंसा की 

उन्होंने बताया की रत्नावली महोत्सव उद्घाटन समारोह में आर्य कॉलेज के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत किया गया लोकरंग हरियाणवी नृत्य जिसमें महाभारत काल से लेकर वर्तमान समय तक के हरियाणा के सभी नृत्यों की झलक देखकर हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने जम कर प्रशंसा की और कहा यह नृत्य सही मायनों में ही अतुलनीय था। साथ ही उन्होंने बताया की इससे पहले करनाल में आयोजित हुए करनाल जोन के युवा महोत्सव में भी आर्य कॉलेज के प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए लगातार 17 वीं बार ओवरऑल ट्रॉफी जीत कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। और यही नहीं इससे पहले भी रत्नावली महोत्सव में चार बार ओवरऑल ट्रॉफी आर्य कॉलेज ने अपने नाम की हुई है।

इस प्रकार का नृत्य बॉलीवुड में भी कोई एक्टर कोरियोग्राफर भी नहीं कर पाता

कॉलेज के युवा एवं सांस्कृतिक विभाग के प्रभारी डॉ. रामनिवास ने बताया कि बॉलीवुड के प्रसिद्ध एक्टर एवं डायरेक्टर सतीश कौशिक ने रत्नावली महोत्सव में आर्य कॉलेज के प्रतिभागियों का लगातार 20 मिनट किया गया लोकरंग नृत्य देखकर कहा कि इस प्रकार का नृत्य बॉलीवुड में भी कोई एक्टर कोरियोग्राफर भी नहीं कर पाता जो आज यहां रत्नावली महोत्सव में आर्य कॉलेज के विद्यार्थियों करके दिखाया है साथ ही सतीश कौशिक ने यह भी कहा कि नृत्य को देखकर यह लग ही नहीं रहा था कि ये कॉलेज के विद्यार्थी है ये तो ऐसा लग रहा था कि ये सभी प्रोफेशनल कलाकार हैं।

इन विधाओं में रहे विजेता

डॉ. रामनिवास ने बताया कि रत्नावली महोत्सव में हमारे विद्यार्थियों ने मोनो एक्टिंग, हरियाणवी कविता, युगल रागनी, हरियाणवी लोक गीत, हरियाणवी फ़ॉक इंस्ट्रूमेंटल सोलो, हरियाणवी कोरियोग्राफी, पॉप सोंग हरियाणवी, हरियाणवी स्किट, हरियाणवी वन एक्ट प्ले, हरियाणवी सांग, ग्रुप डांस हरियाणवी में प्रथम स्थान हासिल किया। हरियाणवी रसिया डांस, ग्रुप सोंग हरियाणवी, हरियाणवी ऑरकेस्ट्रा, शॉर्ट फिल्म हरियाणवी,  फ़ॉक कॉस्टयूम मेल, टाई ओफ़ दा हरियाणवी पगड़ी, सोलो डांस फीमेल, सोलो डान्स मेल, हरियाणवी भाषण में द्वितीय स्थान हासिल किया। रिचवल, हरियाणवी चौपाल, ऑन दा स्पॉट पेंटिंग में तृतीय स्थान हासिल किया। हरियाणवी ग़ज़ल में चतुर्थ स्थान पर रहे। वहीं कॉलेज के विद्यार्थी आर्यन ने रत्नावली महोत्सव में बेस्ट एक्टर का अवार्ड अपने नाम किया।
इस अवसर पर डॉ. अनुराधा सिंह, प्रा. सतबीर सिंह, डॉ. विजय सिंह, डॉ. नीलु खालसा, प्राध्यापिका दीक्षा नंदा, श्रेया बरेजा समेत सभी स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें :पर्दा प्रथा की बेड़ियां तोड़ हरियाणा की पहली महिला सरपंच बनी थीं धनपति

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE