द लायन गार्डन इंडस्ट्रियल एरिया में चाय की सेवा निरंतर जारी

0
202
Panipat News/Tea service continues at The Lion Garden Industrial Area
Panipat News/Tea service continues at The Lion Garden Industrial Area
आज समाज डिजिटल, पानीपत :
पानीपत। सेवा के कार्य तो बहुत से लोग करते है, पर कोई सेवा ऐसी होती है, जो मिसाल बन जाती है। इसी तरह से सर्दी के सितम को व कुछ मजबूर इंसानों को देखते हुए द लायन गार्डन इंडस्ट्रियल एरिया में दिसम्बर से पवन कालड़ा, सुरेन्द्र फुटेला व अशोक कालड़ा के द्वारा सुबह के समय चाय रस की सेवा शुरू की गई थी, जो आज तक निरंतर चल रही है सेवा के इस पुण्य कार्य में लोगों के द्वारा दिल खोल कर तन मन धन से सेवा दी जा रही है। सेवा के इस कार्य में डाक्टर विजय मिगलानी, राजन अनेजा, नीरज बजाज, मोंटी सहगल, सुरेन्द्र छाबड़ा रोज़ाना अपनी सेवा देते है। सेवा की शुरुआत करने वाले पवन कालड़ा, सुरेन्द्र फुटेला, अशोक कालड़ा को उम्मीद के साथ साथ विश्वास भी है कि भोलेनाथ के आशीर्वाद से ये सेवा निरंतर चलती रहेगी।
SHARE