सुखबीर सिंह लठवाल को हरियाणा विद्युत उत्पादन निगम का प्रोजेक्ट ओर्गेनाइजर नियुक्त किया 

0
204
Panipat News/Sukhbir Singh Lathwal appointed project organizer of Haryana Vidyut Utpadan Nigam
Panipat News/Sukhbir Singh Lathwal appointed project organizer of Haryana Vidyut Utpadan Nigam
  • एचएसईबी वर्कर्स यूनियन ने अपने वार्षिक कैलेंडर 2023 का किया विमोचन
आज समाज डिजिटल, पानीपत :
पानीपत। नरवाना के जाट भवन में एचएसईबी वर्कर्स यूनियन हैड आफिस भिवानी की राज्य स्तरीय मीटिंग हुई, जिसमें यूनियन ने अपने वार्षिक कैलेंडर 2023 का विमोचन करने के बाद सर्वसम्मति से केन्द्रीय वार्ता समिति ने दूसरी पंक्ति के 29 पदाअधिकारियों का चुनाव करने के साथ साथ पानीपत थर्मल पावर स्टेशन में कार्यरत सुखबीर सिंह लठवाल को हरियाणा विद्युत उत्पादन निगम का प्रोजेक्ट ओर्गेनाइजर नियुक्त किया गया है।
Panipat News/Sukhbir Singh Lathwal appointed project organizer of Haryana Vidyut Utpadan Nigam
Panipat News/Sukhbir Singh Lathwal appointed project organizer of Haryana Vidyut Utpadan Nigam

जिम्मेदारी का पूरी मेहनत और लगन के साथ निर्वहन करेंगे

अपनी नियुक्ति पर सुखबीर सिंह लठवाल ने राज्य प्रधान सुनिल खटाना, राज्य महासचिव यशपाल देसवाल, उप महासचिव जयवीर मान, एवं समस्त केन्द्रीय नेतृत्व व पानीपत थर्मल सर्कल सेक्रेटरी सोमप्रकाश शर्मा, पानीपत थर्मल यूनिट प्रधान रणधीर कैथलिया,पानीपत थर्मल यूनिट सचिव दर्शन लाल का हार्दिक धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जो केन्द्रीय नेतृत्व ने जिम्मेदारी उन्हें सौपी है, उसका पूरी मेहनत और लगन के साथ निर्वहन करेंगे और थर्मल कर्मचारियों के हक व अधिकार की लड़ाई पुरजोर तरीके से लड़ने का काम करते रहेंगे। हरियाणा विद्युत उत्पादन निगम के कर्मचारियो की मांगों के लिए जल्द ही मैनेजमेंट के साथ बातचीत कर समाधान करवाने का काम करेंगे।
SHARE