State President BJP Om Prakash Dhankhar : भारत को विश्व गुरु बनाने, विश्व में भारत मां की जय कराने में जुट जाएं पन्ना प्रमुख : धनखड़

0
121
Panipat News-State President BJP Om Prakash Dhankhar 
Panipat News-State President BJP Om Prakash Dhankhar 
Aaj Samaj (आज समाज),State President BJP Om Prakash Dhankhar,पानीपत : भाजपा ने इसराना विधानसभा का पन्ना प्रमुख सम्मेलन मडलौडा अनाज मंडी में आयोजित किया, जिसमें हजारों की संख्या में पन्ना प्रमुख शामिल हुए। सम्मेलन के आरंभ में भारत माता, पण्डित श्यामा प्रसाद मुखर्जी तथा पण्डित दीन दयाल उपाध्याय के चित्रों पर प्रदेश अध्यक्ष भाजपा ओम प्रकाश धनखड़, राज्यसभा सांसद कृष्ण लाल पंवार, लोक सभा सांसद संजय भाटिया, जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता, विधायक  महिपाल ढांडा, प्रमोद विज तथा मेयर अवनीत कौर ने माल्यार्पण तथा पुष्प अर्पित किए एवं दीप प्रज्वलित किया। इसके उपरांत कार्यक्रम के संयोजक राज्य सभा सांसद कृष्ण लाल पंवार ने पगड़ी पहनाकर प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। जिले की ओर से जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता ने धनखड़ की पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।

कार्यकर्ता काफी उत्साहित नजर आए

आम तौर पर छोटे कार्यकर्ता या नेता बड़े लोगों, बड़े नेताओं मुख्य अतिथि आदि को सम्मानित करते हैं। आज प्रदेश अध्यक्ष भाजपा ने जिला अध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता, मंडल अध्यक्ष योगेश भादड, सोमबीर मलिक तथा सतबीर पांचाल को पगड़ी पहनाकर तथा मंडल पालक सरदार अमरजीत सिंह कोहली, अशोक कटारिया तथा राममेहर मालिक, मंडल प्रभारी सुनीता गोयल, राजेश जागलान तथा सुमित जागलान, पूर्व मंडल अध्यक्ष व जिला मंत्री सुनील परढाना को शॉल भेंट कर सम्मानित कर एक नई व स्वस्थ परम्परा का प्रदर्शन किया, जिससे कार्यकर्ता काफी उत्साहित नजर आए।
  • पन्ना प्रमुख लोगों के सुख दुख में शामिल हो : धनखड़ 
  • कांग्रेस का प्रदेश तक का संगठन नही भाजपा पहुंची पन्ने तक : ओम प्रकाश धनखड़

मेरे बूथ का पन्ना प्रमुख, मेरे देश को बदले गाने पर थिरके नेता व कार्यकर्ता

प्रदेश अध्यक्ष भाजपा ओम प्रकाश धनखड़ ने कहा कि मैं स्वागत करवाने नहीं अपने पन्ना प्रमुखों का स्वागत करने आया हूं। मेरे बूथ का पन्ना प्रमुख, मेरे देश को बदले गाने पर नेता, कार्यकर्ता सब आनंद से झूम उठे। स्वयं प्रदेश अध्यक्ष कार्यकर्ताओं के साथ पूरी मस्ती झूम रहे थे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि, मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने कहा कि पन्ना प्रमुख अपने पन्ने के लोगों के दुख सुख में शामिल होवे। एक अच्छे पड़ोसी नागरिक के नाते उनकी मदद करें। पन्ना प्रमुख में सेवा भाव जरूरी है। केवल व केवल वोट लेना हमारा हमारा ध्येय नहीं है, समाज सेवा भी हमारा उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ भी पात्र लोगों को दिलाना पन्ना प्रमुख का कार्य है। पन्ना प्रमुख सेवक बनकर काम करें।

ये क्या भाजपा का मुकाबला करेंगे

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस पर वार करते हुए कहा कि कांग्रेस का अभी तक प्रदेश का भी संगठन नहीं बना। उन्होंने नाम लेकर कहा कि कुमारी शैलजा तथा अशोक तंवर भी अपना संगठन नहीं बना पाए थे, अब उदय भान भी संगठन नहीं बना पाए। ये क्या भाजपा का मुकाबला करेंगे। भाजपा पन्ने तक पहुंच गई है।

किसी हिम्मत नहीं हमारी भूमि की तरफ देखने की

उन्होंने कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए कहा कि देश का विभाजन कांग्रेस ने स्वीकार किया था। 1962 में चीन को हजारों मिल भूमि कांग्रेस ने दी। उन्होंने राजीव गांधी के उस बयान का भी जिक्र किया, जिसमें उन्होंने कहा था मैकमोहन रेखा अस्पष्ट है, पता ही नहीं लगा कि हमारी सीमा कौन सी, परंतु आज मोदी को एक एक इंच भूमि का पता है। किसी हिम्मत नहीं हमारी भूमि की तरफ देखने की। उन्होंने ने प्रथम प्रधान मंत्री नेहरू का एक कथन उद्धृत करते हुए कहा कि नेहरू कहते थे हम राष्ट्र बना रहे हैं, परंतु हम तो आदि काल से ही राष्ट्र है ये तो शिव भगवान, माता ने ही राष्ट्र बनाया हुआ है। कहीं केदारनाथ विराजित, कहीं राममेश्वरम, कहीं महाकाल, इसी प्रकार कही मानस देवी, कही चामुंडा देवी, कहीं भवानी, कामाख्या देवी इन सबने भारत की हजारों वर्षो से राष्ट्र बनाया हुआ है। उन्होंने कहा कि आज धर्म दंड अर्थात सेंगोल संसद में विराजित है।

रामलला का मंदिर 2024 के आरंभ में खुल जाएगा

उन्होंने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस मायावी है राम मंदिर के विरोध वकीलों की फौज खड़ी करने वाली कांग्रेस चुनाव के समय राम राम की माला जपने लगती है। उन्होंने कहा कि रामलला का मंदिर 2024 के आरंभ में खुल जाएगा, ये हमारा सौभाग्य है की हम अपनी आंखों से अपने सैकड़ों वर्षों पुराने सपने को साकार होते देख पाए। धनखड़ यही नहीं रुके उन्होंने कहा कि कांग्रेस व इसके साथी कहते थे धारा 370 हट नहीं सकती। जब मोदी ने 370 को एक ही झटके में हटा दिया तो ये उसके समर्थन में खुल कर खड़ी हो गई। उन्होंने कहा की कांग्रेस ने नेता सुभाष चन्द्र बोस को देश में नहीं घुसने दिया, मोदी ने सुभाष बाबू को इंडिया गेट पर सम्मान विराजित किया। उन्होंने ने इशारों इशारों में जिक्र किया कि मोदी ने रिकॉर्ड तोड़ा कम समय में नए व भव्य संसद भवन का निर्माण कराया।

विश्व गुरु बनाने के लिए आज से ही जुट जाएं

धनखड़ ने रूस यूक्रेन युद्ध का जिक्र करते हुए भारत की मजबूत स्थिति के बारे में बताया कि किस प्रकार अन्य देशों के छात्र भी तिरंगा ले तिरंगे की ताकत से अपनी जान बचा अपने अपने देश गए। उन्होंने अंत में फिर पन्ना प्रमुखों से कहा की देश के तेज विकास तथा देश के गौरव को विश्व में सतत बढ़ते रहने के लिए  तथा विश्व गुरु बनाने के लिए आज से ही जुट जाएं।
भाजपा में कोई भी कार्यकर्ता कितना भी बड़ा पद प्राप्त कर सकता है
कार्यक्रम के संयोजक तथा राज्य सभा सांसद कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि मोदी सभी वर्गो को साथ लेकर चल रहे है। तीन करोड़ से भी अधिक आवास उपलब्ध करा बहुत बड़ा काम किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा में कोई भी कार्यकर्ता कितना भी बड़ा पद प्राप्त कर सकता है। उन्होंने कहा कि मुझे राज्य सभा में भेजना ये केवल भाजपा में ही संभव था।
सांसद संजय भाटिया ने की मोदी के करिश्माई नेतृत्व की तारीफ
लोक सभा सांसद संजय भाटिया ने कहा कि पन्ना प्रमुखों की बदौलत इस बार इसराना विधानसभा में पुनः कमल खिलेगा उन्होंने मोदी के करिश्माई नेतृत्व की जम कर तारीफ की। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि पन्ना प्रमुख पार्टी का आधार है। इसी आधार पर देश का भविष्य तय होगा। मंच संचालन जिला महामंत्री रविंद्र भाटिया तथा कृष्ण छौकर किवाणा ने संयुक्त रूप से किया।
ये रहे मौजूद
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधायक महिपाल ढांडा, विधायक प्रमोद विज, मेयर अवनीत कौर, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य राममेहर मलिक, मेघराज गुप्ता,सुलेख डिड वाडा,जिला विस्तारक उमेद सिंह लोहान, सत्यवान शेरा, पूर्व विधायक रामफल चिडाना, अशोक कटारिया, हरपाल मलिक, राजेंद्र भादड़, अनिल पंवार, सरदार अमर जीत कोहली ईश कुमार राणा आदि मंच पर मौजूद थे। साथ ही महावीर सिंह दहिया, दारा सिंह, सुरेंद्र खरब, बलवान देशवाल, देवी सिंह राजेश अलुपुर मोटा रोड आदि कार्यक्रम में विशेष रूप से मौजूद रहे।
SHARE