देने वालों की कमी नहीं है सही जगह लगाने वाली की कमी है: प्रवीण जैन 

0
174
Panipat News/Samaj Sewa Sangthan
Panipat News/Samaj Sewa Sangthan
आज समाज डिजिटल, पानीपत :
पानीपत। बुधवार को समाज सेवा संगठन के अग्रवाल मण्डी कार्यालय पर दिव्यांग जनों को हाथ रिक्शा, व्हील चेयर व बैसाखी वितरित की गई। संगठन अध्यक्ष प्रवीण जैन ने बताया कि संगठन ने काफी पहले ये अभियान चलाया था जिस भी दिव्यांग भाई को हाथ रिक्शा, व्हील चेयर की जरूरत है उन्हें संगठन के सहयोग से वितरण की जाती है। उसी श्रृंखला में अभियान में बुधवार को अग्रवाल मण्डी कार्यालय पर 2 हाथ रिक्शा, 1 व्हील चेयर, 2 बैसाखी वितरण की, क्योंकि 2 दिव्यांग पर हाथ रिक्शा नहीं थी। एक तो काफी दिनों से जाटल रोड पर घूमता रहता है और कोई आईडी न होने की वजह से उसको किसी ने हाथ रिक्शा नहीं दी। वो संगठन कार्यालय पर आया था, उसकी छानबीन की गई।

उनकी खुशी देखकर सभी सदस्यों को बहुत सुकून मिला

उसके पास हाथ रिक्शा नहीं है, दूसरा चांदनी बाग का रहने वाला है और एक फोन फरीदाबाद से आया था एक युवक भगत नगर तहसील कैंप का रहने वाला है, जो चलने फिरने में असमर्थ हैं। उसके घर जाकर देखा तो बहुत ही जरूरत मन्द था। दोनों को कार्यालय पर बुलाकर हाथ रिक्शा भेंट की व भगत नगर में जाकर उसके घर पर ही व्हील चेयर भेंट की तीनो की खुशी का ठिकाना नहीं था और उनकी खुशी देखकर हमे सभी सदस्यों को बहुत सुकून मिला। क्योंकि संगठन एक माध्यम है जरूरत मन्द की सेवा कर सके। क्योंकि सुना था देने वालों की कमी नहीं है सही जगह लगाने वाली की कमी है। उसी कमी को पूरा करने की समाज सेवा संगठन कर रहा है और अगर संगठन के पास कहीं से एक रुपया आता है तो संगठन के हर मेंबर की कोशिश होती है कुछ अपने पास से मिलाकर उसको डबल करके आगे जरूरत मन्द तक पहुंचाए।

गर्म कपड़े वितरण अभियान 25 दिसंबर से शुरू होगा

जैन ने बताया संगठन हर वर्ष जरूरत मन्द बच्चों को गर्म कपड़े वितरण करता आ रहा है। अबकी बार भी ये अभियान 25 दिसंबर से शुरू होगा, जो मकर संक्रान्ति पर समापन होगा। इसमें भी संगठन की कोशिश होगी सबके सहयोग से ज्यादा ज्यादा जरूरत मन्द को गर्म कपड़े वितरण किए जा सके। संगठन ने सभी के सहयोग से पानीपत में 31 वाटर कूलर लगाए हैं। जरूरतमंद का इलाज करवाना, गरीब बेटियों की शादी करवाना, झुग्गी झोपड़ी में स्लिम बस्तियों में गर्म कपड़े वितरण करना और समाज सेवा संगठन ब्लड हेल्पलाइन ग्रुप बना रखा है, जिसके माध्यम से जरूरत मन्द मरीजों को ब्लड उपलब्ध हो जाता है व संगठन समय समय पर धार्मिक व सामाजिक कार्य करता रहता है। इस मौके पर गुलशन कटारिया, सरदार भूपेंद्र सिंह, नरेश जैन, कैलाश जैन, गंगा गुप्ता, अमित जैन आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
SHARE