राधा राम मंदिर में धूमधाम से मनाया राम जन्मोत्सव

0
122
Panipat News/Ram Janmotsav celebrated with pomp in Radha Ram temple
Panipat News/Ram Janmotsav celebrated with pomp in Radha Ram temple
आज समाज डिजिटल, पानीपत :
पानीपत। श्री राधा रमण मंदिर विराटनगर मॉडल टाउन में चैत्र नवरात्र के प्रथम दिवस से चल रहे महिला मंडल के नियमित संकीर्तन और रामायण के पाठ का भोग डालने के साथ ही अंतिम दिन श्री राम जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। रामनवमी के इस पावन अवसर पर ठाकुर जी के विशेष कृपा पात्र महावीर शर्मा दिल्ली वाले ने अपनी पवित्र वाणी से ठाकुर जी की महिमा का गुणगान किया।

राम से बड़ा राम का नाम

राम से बड़ा राम का नाम और तेरी याद में डूबा रहूं कन्हैया आदि अमृतरूपी भजनों ने भक्तों को झूमने पर विवश कर दिया। इस मौके पर मंदिर के यशस्वी प्रधान विपिन चुग ने सभी का धन्यवाद किया। महोत्सव के उपरांत भोजन प्रसाद की भी उत्तम व्यवस्था रही। इस अवसर पर जुगल कंसल, गुलशन अरोड़ा, निर्मल दिलोरी, हैप्पी अरोड़ा, सुदेश कंसल, गुलशन अरोड़ा विकी अरोड़ा, नरेश तेहरी, जय सिंह, लकी बत्रा, राजीव कंसल, कपिल गुप्ता, पिंकी, राजमाता, महेश भाटिया, जॉनी पुनियानी गिरीश माटा, सुनील पुनियानी, अशोक चोपड़ा आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें : नकली वीजा दिखा कर लाखों रुपए की धोखाधडी करने का एक आरोपी पुलिस ने किया गिरफ्तार

यह भी पढ़ें : मेरे बूथ का पन्ना प्रमुख मेरे देश को बदलेगा- डॉ पवन सैनी

यह भी पढ़ें : दिव्यांगजनों के लिए सार्वजनिक स्थानों में समावेशिता सुनिश्चित की जाएगी : केंद्र सरकार

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE