देश के लोकतंत्र को बचाने की आवाज है राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा : ओमवीर सिंह पंवार

0
167
Panipat News/Rahul Gandhi's Bharat Jodo yatra
Panipat News/Rahul Gandhi's Bharat Jodo yatra
आज समाज डिजिटल, पानीपत :
पानीपत। वरिष्ठ कांग्रेस नेता व समाजसेवी ओमवीर सिंह पंवार द्वारा सोमवार को पानीपत ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं, साथियों की बैठक क्षेत्र की देशराज कॉलोनी स्थित प्राचीन शिव मंदिर के हाल आयोजित की गई। पंवार ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज जिस प्रकार देश व प्रदेश में भाजपा सरकार ने जाति, धर्म का समाज में जहर घोलकर वातावरण बहुत ही खराब किया हुआ है। आरएसएस की गलत विचार धारा को आमजन मानस के ऊपर थोप कर भाजपा की मोदी सरकार देश का माहौल खराब करने का काम रही है।

देश का संविधान व लोकतंत्र दोनों खतरे में

उन्होंने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि आज देश का संविधान व लोकतंत्र दोनों खतरे में है, इसलिए भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम राहुल गांधी कन्याकुमारी से कश्मीर तक इतनी लंबी पैदल यात्रा करके बिना भेदभाव के देश के नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलने व भाईचारा कायम करने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा देश का लोकतंत्र को बचाने की आवाज है भारत जोड़ो यात्रा। पंवार ने सभी क्षेत्रवासियों से 6 जनवरी को आ रही भारत जोड़ो यात्रा व सेक्टर 13-17 पानीपत के ग्राउंड में होने वाली रैली को सफल बनाने के ज्यादा से ज्यादा से संख्या में पहुँचने अपील की। इस अवसर पर काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें :सर्दियों के मौसम में बनाएं डिनर में मटर पुलाव, खाने का स्वाद बढ़ जाएगा दोगुना

ये भी पढ़ें : कीटनाशक दवाई का छिड़काव करते समय एक किसान की हुई मौत

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE