कक्षा दसवीं इ के छात्र दक्ष मलिक के लिए प्रार्थना शोक सभा आयोजित

0
461
Panipat News/Prayer condolence meeting organized for Class X student Daksh Malik
Panipat News/Prayer condolence meeting organized for Class X student Daksh Malik

आज समाज डिजिटल, पानीपत :

पानीपत। सोमवार को सेंट मैरी कान्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कक्षा दसवीं इ के छात्र दक्ष मलिक के लिए प्रार्थना शोक सभा आयोजित की गई। स्कूल के प्रबंधक, प्रधानाचार्य, उपप्रधानाचार्य तथा सभी अध्यापकगण के द्वारा प्रार्थना की गई की परम पिता परमात्मा दक्ष दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे और प्रभु अपने चरणों में स्थान दे तथा माता पिता और परिवारजन को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे।

 

Panipat News/Prayer condolence meeting organized for Class X student Daksh Malik
Panipat News/Prayer condolence meeting organized for Class X student Daksh Malik

 

भावभीनी श्रंद्धाजलि अर्पित की

शोक सभा में उपस्थितजनों के द्वारा भावभीनी श्रंद्धाजलि अर्पित की गई। प्रबंधक महोदय, प्रधानाचार्य और शिक्षकगण दक्ष के बारे में अपने विचार व्यक्त किए। प्रार्थना शोक सभा में फादर राजेश, स्कूल प्रबंधक फादर कार्तिक, फादर अनिल, प्रधानाचार्य सिस्टर दीपा, उपप्रधानाचार्य सिस्टर अलवीना, कोर्डिनेटर सिस्टर अनिशा, सिस्टर टेसी, स्कूल के अधयापकगण तथा सहयोगी कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

Panipat News/Prayer condolence meeting organized for Class X student Daksh Malik
Panipat News/Prayer condolence meeting organized for Class X student Daksh Malik

 

ये भी पढ़े: कैथल जिला परिषद की मतगणना का कार्य हुआ संपन्न

Connect With Us: Twitter Facebook
SHARE