विधायक प्रमोद विज ने हर घर तिरंगा फहराने के लिए ‘पानीपत ने ठाना है, हर घर तिरंगा फहराना है’ का दिया नारा

0
225
Panipat News/Panipat City MLA Pramod Vij
Panipat News/Panipat City MLA Pramod Vij
  • निजी निवास और सांसद के घर से की अभियान की शुरुआत
आज समाज डिजिटल, Panipat News :
पानीपत। देश आजादी का 75वां अमृत महोत्सव मनाने जा रहा है। इसी के तहत भारत सरकार द्वारा एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हर घर तिरंगा अभियान की देश भर में शुरुआत की गई है। इस क्रम में ‘पानीपत ने ठाना है हर घर तिरंगा फहराना है’ अभियान की शुरुआत पानीपत शहर विधायक प्रमोद विज ने शनिवार को अपने घर में, सांसद संजय भाटिया के घर में, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता नीतिसेन भाटिया एवं वरिष्ठ स्वयंसेवक रमेश नांगरू के घर पर तिरंगा फहरा कर अभियान की शुरुआत की।

पांचों मंडलों में फहराया तिरंगा 

विधायक विज ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत पानीपत शहर के पाँच मंडलों में घर-घर जाकर तिरंगा फहराया एवं उपस्थित व्यक्तिर्यों से अपील की कि राष्ट्र ध्वज का सम्मान करें एवं झंडे को स्वतंत्रता दिवस के बाद सम्मान सहित घर पर रखें एवं तिरंगे को सड़कों पर न फेंकने की अपील की। बता दें कि विधायक विज ने सबसे पहले मॉडल टाउन मंडल में मंडल अध्यक्ष दिवाकर मेहता के घर पर तिरंगा फहरा कर मॉडल टाउन मंडल में तिरंगा यात्रा की शुरुआत की।

 

 

Panipat News/Panipat City MLA Pramod Vij
Panipat News/Panipat City MLA Pramod Vij

सम्मान सहित तिरंगा लगाने की अपील की

तत्पश्चात विधायक विज ने किशनपुरा मंडल में मंडल अध्यक्ष सुनील कंसल के साथ तिरंगा फहरा कर स्कूली बच्चों एवं आम नागरिकों के साथ तिरंगा यात्रा निकाली और बच्चों को तिरंगे के मान-सम्मान और उसके महत्त्व को समझाया। इसके पश्चात विधायक विज ने तहसील मंडल में मंडल अध्यक्ष हरीश कटारिया के साथ पार्षद अंजलि शर्मा के घर पर तिरंगा फहरा कर राजकीय विद्यालय के बच्चों के साथ एवं बाजारों में तिरंगा यात्रा निकली एवं हर घर तिरंगा वितरित किया। तत्पश्चात विधायक विज ने उत्तरी शहर एवं दक्षिणी शहर मंडल घर-घर जाकर तिरंगा वितरित किया एवं लोगों से सम्मान सहित तिरंगा लगाने की अपील की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया

बातचीत में विधायक विज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देशभक्ति की भावना की वजह से यह संभव हुआ है कि देश के हर आम नागरिक को अपने घर पर तिरंगा फहराने का अवसर मिला है। उन्होंने सभी देशवासियों की तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया।
SHARE