आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल में देश भक्ति के गीतों पर इंटर हाऊस प्रतियोगिता का आयोजन 

0
428
Panipat News/Organizing Inter House Competition on Desh Bhakti Songs in Arya Girls Public School

आज समाज डिजिटल, Panipat News :
पानीपत। स्थानीय आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल में देश भक्ति के गीतों पर इंटर हाऊस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यालय की छात्राओं ने भिन्न भिन्न प्रकार के देशभक्ति के गीतों पर अपनी प्रस्तूति देकर समा बांध दिया। विद्यालय के चार हाऊस दयानंद, नेहरू, टैगोर व विकेकानंद हाऊस के विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुति दी। पूरा सभागार देशभक्ति के गीतों से सराबोर हो गया।

Panipat News/Organizing Inter House Competition on Desh Bhakti Songs in Arya Girls Public School
Panipat News/Organizing Inter House Competition on Desh Bhakti Songs in Arya Girls Public School

टैगोर हाऊस प्रथम

विद्यालय की उपप्रधानाचार्या अनुभा गुप्ता ने निर्णायक की भूमिका निभाते हुए टैगोर हाऊस प्रथम, विवेकानंद द्वितीय व नेहरू हाऊस को तृतीय घोषित किया। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यालय के विद्यार्थियों को देशप्रेम के बारे अवगत करने से था। विद्यालय की प्रधानाचार्या मिनाक्षी अरोड़ा ने विजेता रही टीमों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के संगीत विभाग एवं सभी अध्यापिकाओं का महत्त्वपूर्ण योगदान रहा।

SHARE