आर्य कॉलेज में एक दिवसीय साइंस प्रदर्शनी का आयोजन

0
260
Panipat News/One day science exhibition organized by Department of Botany of Arya PG College
Panipat News/One day science exhibition organized by Department of Botany of Arya PG College
आज समाज डिजिटल, पानीपत :
पानीपत। वीरवार को आर्य कॉलेज के वनस्पति विभाग के तत्वावधान में एक दिवसीय साइंस प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में फिजिक्स, केमिस्ट्री, बॉटनी, जूलॉजी व ज्योग्राफी विषयों के एक दर्जन के लगभग मॉडल और प्रोजेक्ट प्रदर्शित किए गए। उच्चतर शिक्षा विभाग हरियाणा द्वारा प्रायोजित यह प्रदर्शनी हर साल आयोजित की जाती है। इस प्रदर्शनी में से चुने गए मॉडल या प्रोजेक्ट्स को इंटर डिस्ट्रिक्ट साइंस एग्जीबिशन में प्रदर्शित किया जाना है। आज की प्रदर्शनी का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ जगदीश गुप्ता ने किया।

विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण टिप्स दिए

उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण टिप्स भी दिए और कल के एग्जीबिशन में अच्छे प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी। आज के इस एग्जिबिशन में केमिस्ट्री से दूध और खाद्य पदार्थों में मिलावट विषय पर नेहा और संजीव द्वारा बनाया गया मॉडल चुना गया। वनस्पति शास्त्र में जसलीन और प्रियंका द्वारा बनाया गया मॉडल जीवाणुओं की मदद से कंपोस्टिंग पर बनाया गया मॉडल चुना गया। इसी तरह जूलॉजी में आकांक्षा और दिव्यांश द्वारा बनाया गया मॉडल लम्पि स्किन डिजीज वायरस, इंटर डिस्ट्रिक्ट साइंस एग्जीबिशन के लिए चुना गया।

मॉडल इंटर डिस्ट्रिक्ट एग्जीबिशन में प्रदर्शित किया जाएगा

फिजिक्स में तनीषा और डिंपल द्वारा तैयार सौर ऊर्जा पर प्रोजेक्ट और जियोग्राफी में कृतिका और अंजलि द्वारा जैव विविधता और पारिस्थितिकी तंत्र पर तैयार मॉडल इंटर डिस्ट्रिक्ट एग्जीबिशन में प्रदर्शित किया जाएगा। आज के निर्णायक मंडल में डॉ गीतांजलि धवन डॉ बलकार सिंह, डॉ अनिल वर्मा, प्रो शिखा गर्ग  शामिल रहे। इस प्रदर्शनी के मॉडल्स को तैयार करवाने और प्रदर्शन में प्रो सुदेश, प्रो ललिता, प्रो, दीपक, प्रो नवदीप, प्रो सुचेता, प्रो चित्रांश, प्रो शशि,प्रो अंजू, प्रो सेजल, प्रो अंकिता ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की।
SHARE