नेता जी सुभाष चंद्र बोस के जन्मदिन पर जनता की आवाज उठाने के लिए किया जय हिंद सेना का गठन : नवीन जयहिंद

0
186
Panipat News/Naveen Jaihind announces non-political organization Jaihind Sena on Bose's birth anniversary
Panipat News/Naveen Jaihind announces non-political organization Jaihind Sena on Bose's birth anniversary
  • 29 जनवरी को अपनी मांगों के लिए गोहाना कूच करेगी जय हिंद सेना : जयहिंद
आज समाज डिजिटल, पानीपत :
पानीपत। नवीन जयहिंद ने पानीपत में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि सुभाषचन्द्र बोस की जयंती पर गैर राजनीतिक संगठन जयहिंद सेना की घोषणा की हैं, जिसके बैनर तले जनता की समस्याओं को उठाया जाएगा।
नवीन जयहिंद ने जयहिंद सेना से सहायता लेने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी करते हुए बताया कि सरकार से परेशान व्यक्ति 7027811811 पर अपनी समस्या बता सकता हैं। साथ ही जयहिंद सेना से जुड़ने के लिए 7027822822 पर कॉल कर सकते हैं। जयहिंद सेना का निशान काले झंडे के ऊपर शेर होगा और जयहिंद सेना का नारा इंकलाब जिंदाबाद होगा। जयहिंद सेना का मुख्य उद्देश्य जनता की समस्याओं को उठाना होगा।

जयहिंद सेना सोशल मीडिया पर भी एक्टिव

युवाओं को जागरूक करना और जनता को उनकी समस्याओं के प्रति जगाना होगा। समाज के युवा जो रास्ते से भटक रहे हैं, उनमें जागृति लाना ताकि युवा वर्ग नशे ओर अपराध से दूर रहे। जयहिंद सेना जल्द ही जमीनी स्तर पर दिखाई देगी, जो 29 जनवरी को गोहाना में आ रहे देश के गृहमंत्री अमित शाह के पास जनता की समस्याओं को लेकर पहुंचेगी। जयहिंद सेना के गठन के साथ ही जयहिंद सेना सोशल मीडिया पर भी एक्टिव हो गई हैं, जिसके लिए फेसबुक, व्हाट्सएप्प ओर ट्विटर प्लेटफार्म पर भी अपने जयहिंद सेना 1857 नाम से हैंडल बनाए हैं, ताकि जनता अपनी समस्याओं को सोशल मीडिया के माध्यम से जयहिंद सेना तक पहुँचा सके और उन समस्याओं का निदान करवाया जा सके।

जयहिंद सेना अमित शाह के सामने रखेगी जनता की 5 डिमांड 

1 -महिला कोच को छेड़ने वाले मंत्री को हटाना ओर किसानों के लिए गन्ने के मूल्य में बढ़ोतरी
2 – बेरोजगारों के लिए सीईटी क़वालीफाई, एचटेट की वैधता आजीवन  लागू करना
3- गरीबों के लिए इबीपीजी कोटा व खेल कोटा बहाल करना, बेरोजगारों के लिए सरकारी विभाग में खाली पड़े सभी पदों को भरना
4- सरकारी कर्मचारियो के लिए पुरानी पैंशन बहाल करना और कच्चे कर्मचारियो को पक्का करना
5 – सरपंचों से छीने हुए उनके अधिकारो को दोबारा बहाल करना  फैमिली आईडी के नाम पर बुजर्गो को परेशान ना करके जिन बुजर्गो की पेंशन कटी हुई हैं उनकी बुढापा पेंशन बनाना और गरीब व्यक्ति के कटे हुए बीपीएल कार्ड दोबारा बनाना इसके लिए सरपंचों को इनका अधिकार दिया जाए।
इसके साथ ही गत दिनों जो जेएनयू की दीवारों पर असाम्प्रदायिक तत्वों द्वारा ब्राह्मण और बनिया भारत छोड़ो के जो नारे लिखे गए थे उसका भी हिसाब गृहमंत्री से मांगा जाएगा।

जयहिंद सेना का सरकार से परेशान हर वर्ग और विपक्ष को न्यौता 

नवीन जयहिंद ने गैर राजनैतिक संगठन जयहिंद सेना के गठन के साथ ही 29 जनवरी को अमित शाह के सामने लेकर जा रहे जनता की समस्याओं में विपक्ष के नेताओ के साथ साथ सरकार से परेशान हर जाति वर्ग को आमंत्रित किया हैं। इसके साथ ही जयहिंद ने विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ओर अभय सिंह चौटाला से भी जनता की समस्याओं के लिए अमित शाह के सामने आवाज उठाने का आग्रह किया ताकि मिलकर जनता की समस्याओं को उठाया जा सके और समाज के हर जाति और वर्ग की समस्याओं का निदान सरकार से कराया जा सके।

जयहिंद सेना की अपनी अलग ब्रिगेड होगी 

नवीन जयहिंद ने बताया कि जयहिंद सेना के 300 इंकलाबी कमांडर तैयार किए जाएंगे और 1857 क्रांतिकारी तैयार किए जाएंगे, जयहिंद सेना द्वारा तैयार किए गए 300 इंकलाबी हर समय जनता की सेवा के लिए तैयार रहेंगे। इसके साथ ही ऐसे 1857 क्रांतिकारी तैयार किए जाएंगे जो सप्ताह में कम से कम एक दिन समाज और देश सेवा के लिए दे सके। जयहिंद सेना की अलग से ब्रिगेड भी तैयार की जाएगी जिसमें वकील, डॉक्टर और छात्र एव किसानों की ओर अन्य वर्गों की अलग अलग ब्रिगेड तैयार की जाएगी जो अपनी समस्या सरकार के सामने खुलकर उठा सके इसके साथ ही जयहिंद सेना की विंग भी बनाई जाएगी जिसमें शहीदे आजम भगतसिंह, चंद्रशेखर आजाद, राम प्रसाद बिश्मिल, अशफाक गुल्ला, ओर महारानी लक्ष्मीबाई जैसे महापुरुषों की विंग बनाई जाएगी।

पानीपत में किसानो के समर्थन में उतरे जयहिंद 

नवीन जयहिंद ने किसानो के समर्थन में उतर कर किसानो को भी 29 जनवरी का न्यौता दिया है। जयहिंद ने कहा की किसानो को अगर गन्ने के  दाम बढ़वाने है तो अमित शाह की रैली में कूच करे। जयहिंद ने कहा की मुख्यमंत्री ने 10 रुपए प्रीति क्विंटल गन्ने का रेट बढ़ा कर  किसानो के साथ मजाक किया है। देश का अन्नदाता  भूखा है  और सरकार उनके साथ  धोखा कर  रही है।  किसानो को उनकी समस्या का सही समाधान  अमित शाह की रैली में ही मिलेगा
SHARE