11.34 करोड़ की लागत से होंगे शहरी विधानसभा के वार्डों में विकास कार्य

0
135
Panipat News/MLA Pramod Vij got tenders for development works
Panipat News/MLA Pramod Vij got tenders for development works
  • 2.47 करोड़ की लागत से शहरी विधानसभा के पार्कों में लगाई जाएंगी टावर लाईट
  • विधायक प्रमोद विज ने शहरी स्थानीय निकाय विभाग से की थी माँग
  • विधायक प्रमोद विज ने लगवाए विकास कार्यों के टेन्डर
आज समाज डिजिटल, पानीपत :
पानीपत। पानीपत शहरी विधानसभा के अंतर्गत आने वाले पार्को को प्रकाश हेतु बनाने के लिए 100 टावर लाइट लगाई जाएंगी, जिनको खरीदने का टेन्डर विधायक विज के द्वारा लगवा दिया गया, टावर और लाइट लगाने का य़ह कार्य लगभग 2 करोड़ 47 लाख की लागत से किया जाएगा। शहर मे टावर लाइट लगाने हेतु विधायक प्रमोद विज ने शहरी स्थानीय निकाय विभाग से विशेष आग्रह किया था। विधायक के द्वारा शहर के दूसरे वार्डों में भी लगभग 9 करोड़ की लागत से विकास कार्य करने हेतु टेन्डर लगवाए गए हैं। जिनका शीघ्र ही निर्माण कार्य प्रारंभ होगा।

इन वार्डों में होंगे विकास कार्य

शहर विधानसभा के वार्ड 09 में लगभग 35.4 लाख की लागत से जोगिन्दर ढाबा से लेकर आई.बी.स्कूल तक जल निकासी की समस्या के हल हेतु पक्का नाला बनाया जाएगा। यातायात सुविधा को ठीक करने के लिए शिवपुरी मंदिर से परमहंस कुटिया तक 46.46 लाख की लागत से सड़क बनाई जाएगी।
वार्ड 07 में लगभग 29 लाख और 43.66 लाख की लागत से पीने के पाइप लाइन बिछाने का कार्य एवं आरसीसी नाला बनाने का कार्य किया जाएगा। वार्ड 08 एवं 11 में वाल्मीकि धर्मशाला से माटा चौक 11.81 लाख की लागत से डीडब्ल्यूसी पाइप बिछाने का कार्य किया जाएगा एवं बिछाने के बाद टूटी हुई रोड को भी इस राशि से ठीक किया जाएगा। इसके अतिरिक्त वार्ड में 10 लाख की लागत से स्ट्रीट साईन बोर्ड और पीवींसी ब्रेकर और कमल फर्निचर से मस्ताना चौक तक 42.54 लाख की लागत से पक्का नाला बनाया जाएगा।
वार्ड 14 में 13.1 लाख की लागत से नाला बनाने और आईपीबीएस टाईल बिछाने का कार्य किया जाएगा। इस कार्य के अतिरिक्त 33.3 लाख की लागत से बारात घर बनाया जाएगा और गौश अली मार्ग के किनारे 19.49 लाख की लागत से पाइप लाइन बिछाया जाएगा।
वार्ड 23 के आदर्श नगर में 37.67 लाख की लागत से आईपीबीएस टाईल को बिछाने का कार्य किया जाएगा। वहीं वार्ड 23 में स्थित भगत सिंह मार्केट का जीर्णोद्धार 18.79 लाख की लागत से किया जाएगा।
वार्ड 04 में स्थित नेहरू पार्क, लोधी पार्क, पटेल पार्क, और ग्रीन पार्क के सौन्दर्यीकरण का कार्य 23.5 लाख की लागत से किया जाएगा। वहीं वार्ड 03 और 04 में सीवेज निकासी की समस्या के समाधान के लिए 1 करोड़ 31 लाख की लागत से सीवेज लाईन को बनाने का कार्य किया जाएगा।
वार्ड 15 में 9.92 लाख की लागत से स्ट्रीट साईन बोर्ड मुख्य स्थानों पर लगाए जाएंगे। वहीं वार्ड 10 में भी 10.27 लाख की लागत से साईन बोर्ड और 1 करोड़ 35 लाख की लागत से सीवर लाइन और पेयजल लाइन बिछाने के कार्य कराए जाएंगे।
वार्ड 20 में 30 लाख की लागत से डीएवी पार्क का सौन्दर्यीकरण किया जाएगा और 66.81 लाख की लागत से सीवर लाइन और पेयजल पाइप लाइन बिछाने का कार्य किया जाएगा। वार्ड 22 में 18.35 लाख की लागत से सड़कों के सुधार एवं पाइप लाइन बिछाने का कार्य किया जाएगा।
SHARE