2 करोड़ 91 लाख की लागत से शहरी विधानसभा के वार्ड 15 और 09 में कराए जाएंगे विकास कार्य

0
118
Panipat News/MLA Pramod Vij got tender for development works
Panipat News/MLA Pramod Vij got tender for development works
  • विधायक प्रमोद विज ने लगवाए विकास कार्यो हेतु टेंडर
आज समाज डिजिटल, पानीपत :
पानीपत। शहरी विधानसभा के वार्ड 15 और 09 में लगभग 2 करोड़ 91 लाख रुपए की लागत से वार्ड 15 में जल निकासी की समस्या के हेतु 06 आरसीसी नाले बनाने का और वार्ड 09 के ओल्ड और न्यू जगन्नाथ विहार में 25 एमएम मोटी डामर की सड़क बनाने का कार्य किया जाएगा। सड़क के बनने से वार्ड में यातायात सुचारू होगा एवं यात्रियों को आवागमन में आसानी होगी। डामर से बनने जा रही इस सड़क का निर्माण  31.18 लाख रुपए की लागत से किया जाएगा। लंबे समय से स्थानीय जनों एवं वार्ड पार्षद के द्वारा विधायक प्रमोद विज से मांग की जा रही थी।

विकास कार्यो के क्रम

1. वार्ड 15 में 06 आरसीसी नालों का निर्माण विभिन्ना स्थानो पर किया जाएगा। वार्ड में पहले नाले का निर्माण आजाद नगर रेल्वे क्रॉसिंग से लेकर सदानंद स्कूल तक किया जाएगा, जिसकी लागत 38.28 लाख होगी।
2. 47.49 लाख की लागत से सदानंद स्कूल से लेकर कृष्णपुरा शिवपुरी तक पक्के नाले का निर्माण किया जाएगा।
3. 49.02 लाख की लागत से कृष्णपुरा शिवपुरी से जीटी रोड तक पक्के नाले का निर्माण कार्य कराया जाएगा।
4. वार्ड 15 के ही खन्ना रोड से रवीन्द्रा टेक्स्ट टाइल तक 49.43 लाख की लागत से नाला बनाने का कार्य किया जाएगा।
5. वार्ड के शक्ति टेक्सटाइल से टीवीएस एजेंसी तक 47.93 लाख रुपए की लागत से पक्का नाला बनाने का निर्माण कार्य किया जाएगा।
6. शिव नगर पीर वाली गली से खेड़े वाली गली तक 28.49 लाख रुपए की लागत से नाला बनाने का काम किया जाएगा।
7. वार्ड 15 में 06 नाले बनने से वार्ड में जलनिकासी की समस्या का हल होगा। शीघ्र ही इन विकास कार्यो के निर्माण का कार्य प्रारंभ किया जाएगा।

शहर वासियों को इनका लाभ मिलेगा

विधायक प्रमोद विज ने बातचीत में कहा कि लंबे समय से इन विकास कार्यो की सुचारू रूप से कराने की आवश्यकता थी। जिसे देखते हुए निर्माण कार्य हेतु टेन्डर लगवा दिए गए हैं। शीघ्र ही इन कार्यो का निर्माण प्रारंभ होगा एवं इन कार्यों के हो जाने से शहर वासियों को इनका लाभ मिलेगा।
SHARE