6 जनवरी को होने वाली भारत जोड़ो रैली में शहरवासी ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचे : शर्मा

0
250
Panipat News/Maximum number of residents of the city reached the Bharat Jodo rally to be held on 6 January : Sharma
Panipat News/Maximum number of residents of the city reached the Bharat Jodo rally to be held on 6 January : Sharma
आज समाज डिजिटल, पानीपत :
पानीपत। पानीपत शहरी विधानसभा से कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी संजय अग्रवाल की टीम के सदस्य दीपक शर्मा ने बताया कि 6 जनवरी को होने वाली भारत जोड़ो रैली में शहरवासी ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचे। दीपक शर्मा ने कहा कि हरियाणा में बेरोजगारी और महंगाई चरम पर है और देश में सबसे ज्यादा है। हरियाणा के युवा जहां केंद्र व प्रदेश की बीजेपी सरकार की नीतियों के खिलाफ आक्रोशित हैं, वहीं आम जन आसमान छूती महंगाई से त्रस्त हो चुका है। लाखों की तादाद में लोग इस यात्रा में साथ जुड़कर केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ अपना विरोध दर्ज करा रहे हैं।

राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेसी देश में बदलाव लाएगी

अब बदलाव का वक्त है राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेसी देश में बदलाव लाएगी। दीपक शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का मकसद धर्मनिरपेक्ष भावना के लिए देश के लोगों को आपस में जोड़ना है। करोड़ों भारतीयों की आवाज बन सके और उसे बुलंद कर सके। इसके अलावा मौजूदा वक्त में देश जिन समस्याओं से जूझ रहा है, इसके बारे में जनता से बात करना। और वर्तमान की तानाशाह सरकार से देश की जनता को बचा सके।

ये भी पढ़ें :सर्दियों के मौसम में बनाएं डिनर में मटर पुलाव, खाने का स्वाद बढ़ जाएगा दोगुना

ये भी पढ़ें : कीटनाशक दवाई का छिड़काव करते समय एक किसान की हुई मौत

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE