दहेज में सोने के गहने नहीं मिलने पर शादी के 5 माह बाद विवाहिता को घर से निकाला

0
246
आज समाज डिजिटल, पानीपत :
पानीपत। जिला की एक बेटी को रोहतक स्थित उसके ससुराल वालों ने दहेज में सोने के गहने नहीं मिलने पर शादी के 5 माह बाद ही उसे घर से निकाल दिया। इतना ही नही पीड़िता के पति ने एक नाबालिग लड़की से शादी कर ली है, जिसे अगस्त 2022 में कुरुक्षेत्र में रंगे हाथों पीड़िता ने पकड़ा था। पीड़िता ने बताया कि कृष्ण गेट थाना पुलिस ने समझौता करवा दिया था, लेकिन पति ने कुछ दिन बाद फिर से उसी लड़की से शादी कर ली। इसका खुलासा उस वक्त हुआ, जब पहली पत्नी के परिजन घर बसाने की बात करने बिचौलिया संग रोहतक पहुंचे। उन्होंने 13 साल की किशोरी और आकाश को पति-पत्नी के रूप में देखा। पानीपत पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 406, 498A, 506, 34 के तहत केस दर्ज कर लिया है।

शादी के कुछ माह बाद ही उसे ससुराल से निकाल दिया

सेक्टर-29 थाना पुलिस को दी शिकायत में एक महिला ने बताया कि वह शास्त्री कॉलोनी की रहने वाली है। उसकी शादी 25 नवंबर 2020 को रोहतक निवासी आकाश के साथ हुई थी। महिला ने बताया कि शादी के बाद से ही ससुराली उस पर दहेज के लिए अत्याचार करने लगे थे। दहेज के लिए ससुरालियों ने उसे मारा-पीटा। शादी के कुछ माह बाद ही उसे ससुराल से निकाल दिया। वह पिछले 2 साल से मायके में रह रही है। पति आकाश, ससुर पप्पू, सास पुष्पा, जेठ धर्मेंद्र ने से प्रताड़ित किया।

दूसरी नाजायज शादी करता हुआ पकड़ा

24 अगस्त 2022 को उसका पति आकाश कुरुक्षेत्र में दूसरी नाजायज शादी करता हुआ पकड़ा गया। वह बाल विवाह कर रहा था। वह महज 13 साल की किशोरी से शादी कर रहा था। मौके पर डायल 112 पुलिस को बुलाकर शादी रुकवाई गई। समझौता भी हो गया था, लेकिन आकाश ने चुपके से उस लड़की से शादी कर ली। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 406, 498A, 506, 34 के तहत केस दर्ज कर लिया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
SHARE