Maa Chintpurni Temple Panipat : मां चिंतपूर्णी मंदिर में गुरु पूर्णिमा के मौके पर हवन यज्ञ आयोजित

0
122
Panipat News-Maa Chintpurni Temple Panipat 
Panipat News-Maa Chintpurni Temple Panipat 
Aaj Samaj (आज समाज),Maa Chintpurni Temple Panipat, पानीपत: शहर के शांति नगर स्थित मां चिंतपूर्णी मंदिर में गुरु पूर्णिमा के मौके पर प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य व पानीपत ब्राह्मण परिवार के प्रधान पंडित देव नारायण उपाध्याय द्वारा पूजा अर्चना कर हवन यज्ञ किया गया। मंदिर की माता ईश्वर देवी के सानिध्य में ये हवन यज्ञ कराया गया। ज्योतिषाचार्य पंडित देव नारायण उपाध्याय ने बताया कि हिंदुओ की परंपरा के मुताबिक आषाढ़ के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जाता है। पौराणिक मान्यता के अनुसार गुरु पूर्णिमा को महाभारत के रचयिता वेद व्यास का जन्म दिवस माना जाता है। उनके सम्मान में इस दिन को व्यास पूर्णिमा भी कहा जाता है।

भगवान शिव ने इसी दिन से सप्तऋषियों को योग सिखाना शुरू किया था

शास्त्रों में यह भी कहा जाता है कि गुरु पूर्णिमा के दिन ही महर्षि वेदव्यास ने चारों वेद की रचना की थी और इसी कारण से उनका नाम वेद व्यास पड़ा। ज्योतिषाचार्य पंडित देव नारायण उपाध्याय ने यह भी बताया कि पौराणिक कथाओं के मुताबिक जगत गुरु भगवान शिव ने इसी दिन से सप्तऋषियों को योग सिखाना शुरू किया था। हवन यज्ञ में अभी श्रद्धालुओं ने आहुति डाली और अपने गुरुओं को याद कर उनसे सुख समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। हवन यज्ञ के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर ज्वाला जी मंदिर के मुख्य पुजारी श्रीपार्वती प्रसाद, शुभकामना, राधा, मुकेश, मुनेश वर्मा, कृष्णा देवी, गीता पांडे, शालू, किरण, सुमन नरवाल, नीरू चोपड़ा, शालू कुदावला आदि श्रद्धालु विशेष रूप से मौजूद रहे।
SHARE