भाजपा युवा मोर्चा किशनपुरा के पदाधिकारियों ने भाजपा छोड़, कांग्रेस में दिखाई आस्था

0
88
Panipat News/Left BJP and joined Congress party
Panipat News/Left BJP and joined Congress party
आज समाज डिजिटल, पानीपत :
पानीपत। पानीपत शहरी विधानसभा से कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रत्याशी संजय अग्रवाल के नेतृत्व में भाजपा युवा मोर्चा किशनपुरा मंडल के पदाधिकारियों ने बीजेपी छोड़ कांग्रेस में आस्था दिखाई। जिसमें बूथ नंबर 161 से लेकर 166 तक संभालने वाले प्रभारी एवं मीडिया प्रभारी रमाकांत मोदी, भाजपा युवा मोर्चा किशनपुरा मंडल से सचिव अभिमन्यु, ध्रुव, उपाध्यक्ष भाई सनी एवं राघव राजपूत, विकास नगर कार्यकारिणी सदस्य रिंकू प्रजापति, सोनू एवं अमन देशवाल वहीं टीम संजय अग्रवाल के जिला प्रधान राहुल शर्मा के दिशानुसार संजय अग्रवाल के नेतृत्व में भाई हरीश कुमार, सलीम, तेलु, जयप्रकाश, सूरज, रामकिशन, राकेश, सनी, विपिन, विशाल, सोनू, मंगल, राजकुमार ने अपने साथियों के साथ भाजपा को छोड़ कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए। इस दौरान कांग्रेस नेता संजय अग्रवाल ने बताया कि आज प्रदेश के अंदर जिस प्रकार से युवाओं के साथ धोखा किया जा रहा है। जहां युवाओं को आज रोजगार की जरूरत है, परंतु बीजेपी सरकार केवल जुमला देकर लोगों को एवं युवाओं के साथ धोखा कर रही है।

बिना रिश्वत के कार्य नहीं होते

हर विभाग में बिना रिश्वत के कार्य नहीं होते। आज पानीपत के अंदर इतना भ्रष्टाचार हो गया है कि जिसको कंट्रोल करना बहुत जरूरी है, जो केवल आने वाले समय में कांग्रेस पार्टी ही करेगी। आज देश में प्रदेश के अंदर बदलाव की बहुत जरूरत है। जल्द बीजेपी महिला मोर्चा से महिलाएं भी कांग्रेस पार्टी में आने के लिए तैयार है। इस दौरान पानीपत जिला के ओबीसी सेल के प्रधान सुभाष तवर, टीम संजय अग्रवाल के प्रधान राहुल शर्मा, वार्ड न 15 से सतीश सैनी, वार्ड 11 से अंकित गहलोत, युवा टीम संजय अग्रवाल से वार्ड 15 के प्रधान प्रिंस लाठवाल, पानीपत जिले के बीसी सेल के सदस्य मनीष गुर्जर, युवा पंजाबी सभा के प्रधान रवि शर्मा, सरदार शेर सिंह, अनिल सहगल आदि मौजूद रहे।
SHARE