Land Dispute In Panipat  : गांव पसीना कलां में जमीनी विवाद में पुलिसकर्मियों ने पड़ोसी महिलाओं पर किया हमला

0
99
Panipat News/Land Dispute In Panipat
Panipat News/Land Dispute In Panipat
  • पुलिस में होने की दिखाई धौंस, जान से मरने की दी धमकी
आज समाज डिजिटल, पानीपत :
Land Dispute In Panipat  : जिला के गांव पसीना कलां में जमीनी विवाद में पुलिसकर्मियों ने पड़ोसी महिलाओं पर हमला कर दिया। आरोपियों ने महिलाओं से छेड़छाड़ करते हुए उनके कपड़े फाड़े, छीना झपटी कर जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों के घरों की महिलाएं भी वारदात में शामिल रहीं। साथ ही एक आरोपी ने महिला से कहा कि वह पुलिस में है और उसकी इज्जत लूटेगा। मौके पर बुलाई गई डायल 112 पुलिस ने पीड़ित महिलाओं को किसी तरह आरोपियों के चंगुल से बचाया। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पुलिसकर्मियों समेत 18 लोगों के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।

आरोपी पुलिस में होने का गलत फायदा उठा रहे हैं

जानकारी मुताबिक सेक्टर 29 थाना पुलिस को दी शिकायत में एक महिला ने बताया कि वह गांव पसीना कलां की रहने वाली है। 7 अप्रैल की सुबह करीब 5 बजे उन्होंने घर पर कीर्तन करवाना था। घर पर सभी सदस्य व संबंधी इकट्‌ठे हुए थे। भजन कीर्तन शुरू ही किया, इसी दौरान वहां अनिल, कुलदीप, संजीव वहां पहुंचे। संजीव, कुलदीप समेत कई हरियाणा पुलिस में सिपाही के पद पर सेवारत है। सुरजीत के साथ जमीनी विवाद चल रहा है। आरोप है कि उसने प्लाट पर कब्जा किया हुआ है। मगर, आरोपी पुलिस में होने का गलत फायदा उठा रहे हैं।

मैं पुलिस में हूं, तेरी इज्जत लूटूंगा

परिवार पर कई बार हमला कर चुके हैं। भजन के दौरान भी आरोपी वहां लाठी-डंडों से लैस होकर पहुंचे। उन्होंने सास पर हमला किया। अनिल, कुलदीप, संजीव, सुनील और अंकित ने महिला की छाती को गलत तरीके से छुआ। उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए कपड़े फाड़ दिए। वहीं वारदात के दौरान कुलदीप ने कहा कि मैं पुलिस में हूं, तेरी इज्जत लूटूंगा। आरोपियों ने एकमत होकर महिला के प्लाट में बनी दीवार को गिरा दिया। आरोप है कि आरोपियों के साथ महिलाएं भी शामिल थी।
SHARE