किन्नर समाज द्वारा शोभायात्रा कर सम्मेलन का शुभारंभ किया

0
282
Panipat News/Inauguration of the convention by procession by Kinnar Samaj
Panipat News/Inauguration of the convention by procession by Kinnar Samaj
आज समाज डिजिटल, पानीपत :
पानीपत। सेक्टर 13-17 में अखिल भारतीय किन्नर सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें किन्नर समाज द्वारा शोभायात्रा कर सम्मेलन का शुभारंभ किया। इस दौरान पानीपत शहरी विधानसभा से कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी संजय अग्रवाल अतिथि के रूप में पहुंचे। जहां किन्नर समाज की हाजी साधना नायक, गुरु सुनीता नायक और गुरु बेबी नायक को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया साथ ही कांग्रेस नेता संजय अग्रवाल ने कहा कि पानीपत एक औद्योगिक नगरी के साथ धार्मिक नगरी है।

कांग्रेस पार्टी किन्नर समाज को उनके हक दिलाने का कार्य करेगी : संजय अग्रवाल

वहीं आज पूरे भारत के किन्नर समाज द्वारा पानीपत में अखिल भारतीय किन्नर सम्मेलन का आयोजन करके पानीपत को जो आशीर्वाद दिया है, इसका सदा पानीपत ऋणी रहेगा। वहीं कांग्रेस नेता संजय अग्रवाल ने तमाम किन्नर समाज के नायको का पानीपत पहुंचने पर अभिनंदन किया। साथ ही कांग्रेस नेता संजय अग्रवाल ने कहा कि पानीपत में जब भी इस तरीके का कार्यक्रम किया जाएगा, तमाम पानीपत कांग्रेस पार्टी हमेशा आप लोगों के स्वागत में खड़ी मिलेगी। वही संजय अग्रवाल ने विश्वास दिलाया कि जब भी कांग्रेस पार्टी सत्ता में आएगी किन्नर समाज को उनके हक दिलाने का कार्य करेगी।
SHARE