सावन भादों पार्क में रविवार 5 मार्च को मनेगी फूलों की होली

0
186
Panipat News/Holi of flowers will be celebrated on Sunday 5 March in Sawan Bhadon Park
Panipat News/Holi of flowers will be celebrated on Sunday 5 March in Sawan Bhadon Park
आज समाज डिजिटल, पानीपत :
पानीपत। होली पर्व का शुभारंभ 5 मार्च सायं 3:00 बजे को सावन भादों पार्क में किया जा रहा है, जोकि राधाकृष्ण मन्दिर के सामने, आठ मरला की सावन भादों पार्क महिला सत्संग मण्डली द्वारा कराया जा रहा है। जिसमें हवन, भजन व सत्संग के साथ फूलों की होली भी खेली जायेगी। जिसका निर्णय बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया। बैठक से पूर्व महर्षि दयानन्द संस्थान वेद मन्दिर का सप्ताहिक सत्संग आचार्य संजीव वेदालंकार के सानिध्य में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातःकालीन वेदमंत्रों द्वारा दुनिया के सबसे पुण्य पवित्र कार्य यज्ञ से हुआ।

आर्य समाज के प्रति लोगों में भ्रम कि आर्य समाजी राम, कृष्ण को नहीं मानते

आज के यजमान अशोक कालड़ा, पवन बेदी, मनदीप गाल्हयाण रहे। यज्ञब्रह्म आचार्य संजीव वेदालंकार ने अपने वेद प्रवचनों में स्वामी दयानंद जी के जीवन चरित्र का वर्णन करते हुए कहा कि स्वामी जी की मृत्यु उनके रसोई द्वारा जहर देकर मारने से नहीं हुई अपितु उनकी मृत्यु उपरान्त आर्य समाजों में बैठे लोगों द्वारा धन व पद की लालसा में अपने अलग अलग समूह बनाकर अपनी स्वार्थसिद्धि के समाजों को धर्म से विमुख कर दिया और अपने लालचवश सम्पतियों को बेचकर आर्या समाजों को अपने तक सीमित रखकर दूसरे के लिए दरवाजे बन्द कर दिए। जिससे आर्य समाज के प्रति लोगों में भ्रम पैदा हो गया कि आर्य समाजी राम को नहीं मानते, कृष्ण को नहीं मानते और यहाँ तक भगवान को भी नहीं मानते।

सरिता आहूजा के धाराप्रवाह भजनो ने सबका मन मोह लिया

वेद मन्दिर जैसी संस्थाओं ने अपने परिसर से बाहर निकलकर धार्मिक आयोजन करने से कही ना कही लोगों की आर्य समाज के प्रति धारणा बदली है। वेद मन्दिर प्रधान सुरेश आहूजा ने आचार्य के इस साकारात्मक ऊर्जावान मार्गदर्शन द्वारा ऐसे धर्मकार्य के लिए प्रेरित करने के लिए उनका आभार व धन्यवाद प्रकट किया। प्रधाना सरिता आहूजा के धाराप्रवाह भजनो ने तो सबका मन मोह ही लिया साथ-साथ महामंत्री धीरज कपूर ने शानदार मंच संचालन के साथ एक सुरिला भजन सुनाकर खूब वाह-वाही लूटी।

ये रहे मौजूद

यज्ञ व्यवस्था मंत्राणि ज्योति ठकराल व सहमंत्राणि बलजीता यादव ने तथा प्रसाद की व्यवस्था मोनू गांधी व शक्ति ठकराल ने की। कार्यक्रम में मुख्यतौर पर स्वागताध्यक्ष विजय शर्मा, उपप्रधान संजीव सहगल, ओम खर्ब, कोषाध्यक्ष रामचंद्र गल्हयाण, जगदीश आर्य, आर्य सतपाल बन्धु, कृष्णपाल खर्ब, सुमन राणा ठकराल, सुनील अरोड़ा, सुशील, संरक्षिका शशी अग्रवाल, सुशीला भाटिया, वनीता कपूर, रेखा शर्मा आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें –सरल पोर्टल पर उपलब्ध सरकारी सेवाओं की मिलेगी जानकारी:- उपायुक्त अनीश यादव

यह भी पढ़ें –पंजीकृत एजेंटों के माध्यम से ही करें विदेश यात्रा :- उपायुक्त अनीश यादव

यह भी पढ़ें –श्री श्याम कृपा मंडल की ओर से खाटूधाम के लिए रवाना हुई बाबा की 61 निशान यात्रा

यह भी पढ़ें – जानिए घर पर हेल्दी साबूदाना पुलाव बनाने की रेसिपी

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE