खूब गरजे मेघा बरसा पानी -जलमयी हुआ शहर 

0
97
Panipat News/heavy rain in panipat
Panipat News/heavy rain in panipat

आज समाज डिजिटल, पानीपत :

 

पानीपत। शुक्रवार शाम के समय करीब आधा घंटा मूसलाधार बारिश ने शहर को जलमयी बना दिया। पूरा शहर पानी पानी हो गया। ये सब एन.एच.ए.आई. व उसके अधीन कम्पनी के अलावा निगम व प्रशासन  की लापरवाही के कारण हो रहा है। नेशनल हाइवे व शहर बस अड्डे के आसपास, एस डी  कॉलेज रोड, असंध रोड रेलवे पुल के नीचे, इंसार बाजार सहित शहर के कई मुख्य गलियों व सड़को पर पानी भर गया।  जिससे आमजन को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा।  इस दौरान लोगों ने प्रशासन के खिलाफ रोष व्यक्त किया। दूसरी ओर फसलों को भारी नुकसान होने की संभावना है। ज्ञात रहे कि शहर में वर्षो से पानी की निकासी का कोई समाधान नही किया गया है।

 

 

Panipat News/heavy rain in panipat
Panipat News/heavy rain in panipat

कुछ लोगों के घरों में पानी घूस आया

यही कारण है कि हल्की सी बारिश होने पर शहर में जगह जगह जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो रही है। दो दिन पहले मौसम विभाग की ओर से प्रदेश में बारिश की संभावना व्यक्त की। गुरूवार के बाद शुक्रवार शाम को करीब आधा घंटा जमकर मूसलाधार बारिश हुई। जिससे पूरा शहर जलमगन हो गया। गली मोहल्लों में बरसात का पानी खड़ा होने के कारण कुछ लोगों के घरों में पानी घूस आया। जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश ने प्रशासन की पोल खोल कर रख दी। उन्होंने बताया कि कम्पनी ने तो पूरे शहर को बर्बाद करके रख दिया। जिसका खामियाजा शहर के लोगों को भुगतना पड़ रहा है। जिसको लेकर लोगों में रोष पनप रहा है।

 

 

Panipat News/heavy rain in panipat
Panipat News/heavy rain in panipat
SHARE