विक्टर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में गुरु गोबिंद सिंह के पराक्रम को किया याद

0
178
Panipat News/Guru Gobind Singh's bravery remembered at Victor Public Senior Secondary School
Panipat News/Guru Gobind Singh's bravery remembered at Victor Public Senior Secondary School
आज समाज डिजिटल, पानीपत :
पानीपत। तहसील कैम्प कृष्ण नगर स्थित विक्टर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में गुरुवार को गुरु गोबिंद सिंह के पराक्रम को याद किया गया। सर्वप्रथम अध्यापिका वंदना भारती ने गुरु गोबिंद सिंह के बारे में बताया। तीसरी कक्षा की छात्रा वाणी ने गुरु गोबिंद सिंह आए ने बड़ा ही दिल को छू लेने वाला शबद गाया। नौवीं कक्षा की छात्रा अंशिका ने सिख धर्म पर प्रकाश डाला। रौनक एंड ग्रुप ने अपने शबद जगत जलंदा रख लै से समां बांध दिया।

यशिका एंड ग्रुप ने जिसके सिर पर तू स्वामी शबद गाया

मंच का संचालन अंशिका एवं यशमीत ने किया। यशिका एंड ग्रुप ने जिसके सिर पर तू स्वामी शबद गाया। प्रवक्ता बलकार सिंह ने गुरु गोबिंद सिंह के मुगलों पर पराक्रम को बताया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार गुरु साहिब ने मुगलों को पराजित किया था। मैनेजर विक्रम गांधी ने बच्चों को गुरु गोबिंद सिंह के बारे में बताते हुए कहा कि उन्होंने इस धर्म की रक्षा के लिए अपने बच्चों का भी बलिदान दे दिया था। इस अवसर पर अध्यापक सुरेंद्र, कुलदीप, संजय, गगन छाबड़ा, दीपक जैन व अध्यापिका मीनू शर्मा मौजूद रहे।
SHARE