तिरंगा हमारा अभिमान: कु.रंजीता कौशिक – फैला उजियारा फाउंडेशन ने निकाली तिरंगा रैली

0
208
Panipat News/Faila Ujiara Foundation the leading organization of the state
Panipat News/Faila Ujiara Foundation the leading organization of the state
आज समाज डिजिटल, Panipat news :
पानीपत। प्रदेश की अग्रणी संस्था फैला उजियारा फाउंडेशन के बैनर तले आजादी के अमृत महोत्सव पर जिले के गांव मांडी में भारतीय सेना से सेवानिवृत्त सैनिकों व अधिकारियों ने तिरंगा रैली का आयोजन किया। कार्यक्रम में संस्था की प्रदेशाध्यक्ष कुमारी रंजीता कौशिक ने बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया व तिरंगा यात्रा निकाल कर सरकार के घर-घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।

कभी भी तिरंगे पर आंच नहीं आने देंगे

संस्था की प्रदेशाध्यक्ष कुमारी रंजीता कौशिक ने कहा कि हम सब देशवासियों के लिए तिरंगा देश की शान है और हम भारतीय का अपने तिरंगे के प्रति अभिमान है। हम कभी भी तिरंगे पर आंच नहीं आने देंगे। उन्होंने हाल ही में कॉमनवेल्थ गेम में भारतीय खिलाड़ियों ने विदेशी सरजमी पर तिरंगे का मान बढ़ाया था वो कम खुशी का अवसर नहीं था। उन्होंने कहा कि तिरंगे में मौजूदा केसरिया रंग त्याग और बलिदान का प्रतीक है। सफेद रंग शांति का और हरा रंग विश्वास और धरती की उर्वरता का प्रतीक है। मध्य में मौजूद अशोक चक्र 24 गुणों का प्रतीक है।

 

 

Panipat News/Faila Ujiara Foundation the leading organization of the state
Panipat News/Faila Ujiara Foundation the leading organization of the state

खादी से बना तिरंगा तमाम राष्ट्र की आत्मा है

उन्होंने बताया कि पहली बार जब 7 अगस्त 1906 को झंडा लहराया गया था उस समय लाल पीले और हरे रंग की तीन अक्षतीज धारिया थी जिसके बीच में वंदे मातरम लिखा हुआ था। उन्होंने बताया कि 22 जुलाई 1927 को पहली बार तिरंगे को अपनाया गया था। उन्होंने कहा कि खादी से बना तिरंगा तमाम राष्ट्र की आत्मा है, उन्होंने इस राष्ट्रव्यापी अभियान को मिलजुलकर बनाने का आह्वान किया। इस मौके पर भारतीय सेना से सेवानिवृत्त जय भगवान, जय भगवान गोयल, बलवान, राजेश, राकेश, जय किशन, रजनीश, सिंह, कृष्ण व धर्मपाल आदि मौजूद रहे।
SHARE