डॉ. एमकेके आर्य मॉडल स्कूल में अंग्रेजी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता 

0
241
Panipat News/English Quiz Competition at Dr. MKK Arya Model School
Panipat News/English Quiz Competition at Dr. MKK Arya Model School
आज समाज डिजिटल, पानीपत :
पानीपत। डॉ. एमकेके आर्य मॉडल स्कूल में मंगलवार को अंग्रेजी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता संतोष और आशा शर्मा की देखरेख में आयोजित की गई। मंच संचालन कार्य संतोष ने संभाला। अंग्रेजी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में विद्यालय की कक्षा दूसरी व तीसरी के विद्यार्थियों ने एक एक टीम के रूप में भाग लिया। इसमें चार दौर थे।टीम में कक्षा दूसरी और तीसरी से दूसरे दौर में प्रथम दौर के चयनित विद्यार्थी लिए गए थे। अंग्रेजी पर आधारित प्रश्नोत्तरी में व्याकरणिक, साहित्यिक के रूप में ज्ञान क्षमताओं पर आधारित प्रश्न, व्याकरणिक प्रश्न थे। इसके द्वारा विद्यार्थियों में भाषा शैली अंग्रेजी की वर्तनी व व्याकरणिक ज्ञान में भी वृद्धि होती है।

पहले और दूसरे दौर में प्रत्येक प्रश्न के लिए 10 अंक निर्धारित किए गए

कौशल में वृद्धि को मापने के लिए शिक्षा में उपयोग किया जाने वाला एक संक्षिप्त मूल्यांकन है छात्रों में अंग्रेजी विषय के प्रति रुचि बढ़ाने में मदद करता है। प्रतियोगिता में पहला दौर साहित्यिक दौर, दूसरा दौर व्याकरण दौर, तीसरा दौर शुद्ध वर्तनी दौर, चौथा दौर  तीव्र गामी दौर रहा। इस प्रतियोगिता में प्रत्येक प्रश्न का उत्तर देने के लिए एक टीम को 30 सेकंड का समय दिया गया। कुल 200 अंको की इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बड़ी तीव्रता और कुशलता से अपने बौद्धिक कौशल का परिचय दिया। पहले और दूसरे दौर में प्रत्येक प्रश्न के लिए 10 अंक निर्धारित किए गए। विद्यार्थियों के लिए यह एक अद्भुत अनुभव था।

इस प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे 

स्थान                अंक
ग्रुप ए            167/ 200
ग्रुप बी           170 /200
ग्रुप सी           160 /200
ग्रुप डी           165 /200
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य मधु परासर, मीरा मारवाह ने विद्यार्थियों की प्रशंसा करते हुए विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी तथा सभी विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की।
SHARE