धर्म का ध्यान न करने से उसके कई तरह की विकृतियां पैदा हो गई : आचार्य संजीव वेदालंकार

0
173
Panipat News/Due to not paying attention to religion many types of distortions have arisen in it: Acharya Sanjeev Vedalankar
Panipat News/Due to not paying attention to religion many types of distortions have arisen in it: Acharya Sanjeev Vedalankar
आज समाज डिजिटल, पानीपत :
पानीपत। महर्षि दयानन्द संस्थान वेद मन्दिर में स्वामी दयानन्द जन्मदिवस बड़े ही सुन्दर ढंग से मनाया गया। आचार्य संजीव वेदालंकार ने यज्ञ के देव दयानन्द की गाथा का वृतात सुनाया कि किस तरह से लोग यज्ञ से विमुख होकर ईश्वर से विमुख हो गए थे, जिससे राम के युग से आते आते कृष्ण के युग तक संस्कारों में भारी गिरावट आई। राजा भोग विलासी हो गए। महाभारत जुए जैसी अनेक विकृतियों के कारण ही हुआ। जिसके कारण हमारा पवित्र राष्ट्र 700 साल तक मुगल और अंग्रेजो के गुलाम रहे और धर्म का ध्यान न करने से उसके कई तरह की विकृतियां पैदा हो गई। आज के यजमान दीपक प्रियंका, वंश मेघा सुशील आहूजा, सुधीर भाटिया माता सुशीला भाटिया रहे।

राष्ट्र भक्ति गीतों से जोश भरने का सुन्दर कार्य किया

मुख्यातिथि के रुप में बलबीर सिहं घणघस फाल्कन ट्रांसपोर्ट वाले रहे। वशिष्ठ अतिथि बलदेव सुमित ग्रोवर अमन स्वीट्स आठ मरला वाले रहे। प्रधाना सरिता आहूजा ने धार्मिक भजन सुनाकर समय को बांधे रखा तथा राष्ट्र भक्ति गीतों से जोश भरने का सुन्दर कार्य किया। मंच संचालन धीरज कपूर ने बड़ी खूबसूरती से किया। कर्नल सतीश ओबरॉय व प्रधान सुरेश आहूजा जी ने सभी अतिथियों शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। शान्तिपाठ द्वारा कार्यक्रम का समापन हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्यतौर पर बलजीता यादव, सुमन राणा ठकराल, सुनील अरोड़ा, सुशील, जगदीश जी, रामचन्द्र गाल्हयाण, मोनू गांधी आदि उपस्थित रहे।
SHARE