पंचायत चुनाव से सम्बंधित पूरी जानकारी म्हारी पंचायत पोर्टल पर:- उपायुक्त सुशील सारवान

0
327
Panipat News/Complete information related to Panchayat elections on Mhari Panchayat Portal : DC Sushil Sarwan
Panipat News/Complete information related to Panchayat elections on Mhari Panchayat Portal : DC Sushil Sarwan

आज समाज डिजिटल, पानीपत :

पानीपत: उपायुक्त एवम जिला निर्वाचन अधिकारी सुशील सारवान ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बार हरियाणा राज्य निर्वाचन आयोग ने एनआईसी के माध्यम से पंचायत चुनाव की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के लिए नई पहल की है। पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव से जुड़ी प्रत्येक गतिविधि की जानकारी म्हारी पंचायत http://prielections.nic.in पोर्टल पर उपलब्ध होंगी।

 

पंचायती चुनाव से जुड़ी जानकारियों से मतदाता घर बैठे अपडेट रहेंगे

उपायुक्त ने म्हारी पंचायत पोर्टल की जानकारी देते हुए बताया कि इसमें पंचायत चुनाव के उम्मीदवारों के नामांकन तथा चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की अंतिम सूची डाली जाएगी। इस पोर्टल पर मतदान से सम्बन्धित जानकारी भी उपलब्ध होगी। पोर्टल पर मतगणना के लिए ई-डैशबोर्ड तैयार करवाया गया है ताकि चुनावों के रुझान, मतदान प्रतिशत व अंतिम नतीजों को कोई भी घर बैठे पोर्टल पर देख सकता है। सूचना प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल से पंचायती चुनाव से जुड़ी जानकारियों से मतदाता घर बैठे अपडेट रहेंगे।

 

पोर्टल पर मतगणना से सम्बन्धित जानकारी भी उपलब्ध होगी

म्हारी पंचायत पोर्टल डेस्कटॉप या स्मार्ट फोन पर गूगल के माध्यम से म्हारी पंचायत सर्च करने पर पोर्टल का लिंक http://prielections.nic.in उपलब्ध होगा। जिला परिषद व पंचायत समिति और सरपंच व पंच पद के मतदान के बारे में भी पूरी जानकारी पोर्टल पर डाली जाएंगी। पोर्टल पर मतगणना से सम्बन्धित जानकारी भी उपलब्ध होगी। पोर्टल पर मतगणना के लिए ई-डैशबोर्ड तैयार इस लिंक पर न केवल पानीपत जिला बल्कि राज्य के अन्य जिलों के बारे में जानकारी ली जा सकती है।

 

 

ये भी पढ़ें : पंजाब यूनिवर्सिटी के प्रधान पद के लिए हरियाणा शिक्षा मंत्री का भतीजा मैदान में

ये भी पढ़ें : राजकीय महिला महाविद्यालय में वन लाइफ रोड सेफ्टी कैंप आयोजित

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE