Guru Dev Sudarshan Lal Maharaj : मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने दिव्यांगजनों को कृत्रिम उपकरण वितरित किए

0
110
Panipat News/Chief Minister Manoharlal distributed artificial devices to Divyangjans
Panipat News/Chief Minister Manoharlal distributed artificial devices to Divyangjans
  • गुरू देव सुदर्शन लाल महाराज के जन्म शताब्दी वर्ष कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे सीएम मनोहर लाल खट्टर

 

आज समाज डिजिटल, पानीपत :
पानीपत। प्रदेश के एक लाख 80 हजार से नीचे की आय के परिवारों की एक वर्ष में प्रारम्भिक मेडिकल चिकित्सा जांच करवाई जाएगी ताकि प्रारम्भिक समय में ही बिमारी का पता चल सके और बिमारी बढऩे से पहले उसका ईलाज भी करवाया जा सके। यह बात मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने पानीपत में गुरू देव सुदर्शन लाल महाराज के जन्म शताब्दी वर्ष कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोलते हुए कही। यह कार्यक्रम भारत विकास परिषद और जैन समाज द्वारा सयुंक्त रूप से आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने दिव्यांगजनों को कृत्रिम उपकरण भी वितरित किए।

8 वर्षो में दिव्यांगजनों को करीब 8 करोड़ रूपये के कृत्रिम उपकरण वितरित किए 

उन्होंने कहा कि जैन समाज और भारत विकास परिषद द्वारा किए गए सामाजिक कार्यो से प्रेरणा मिलती है। प्रदेश सरकार द्वारा इन्हीं सामाजिक कार्यो को आगे बढ़ाते हुए पिछले 8 वर्षो में दिव्यांगजनों को करीब 8 करोड़ रूपये के कृत्रिम उपकरण वितरित किए गए हैं। यही नहीं विभिन्न गैर सरकारी संगठनों को 44 करोड़ रूपये उपलब्ध करवाए गए हैं। प्रदेश सरकार द्वारा इसका बजट भी बढ़ाया गया है। सरकार द्वारा दिव्यांगजनों के लिए रैडक्रास की ओर से चलाए जा रहे 15 केन्द्रों को भी ले लिया गया है और उनका सारा खर्च सरकार उठा रही है। प्रदेश की दिव्यांग खिलाड़ी दीपा मलिक सभी दिव्यांगजनों के लिए प्रेरक है, जिन्होंने पेराऔलम्पिक में प्रदेश को पदक दिलवाया। उन्होंने कहा कि चण्डीगढ़ में भी मेडिकल चैकअप को लेकर केन्द्र स्थापित किया गया है। हिसार में कृत्रिम अंग निवारण के लिए केन्द्र बनाया गया है। गुरूग्राम में भी आरोग्य धाम स्थापित किया गया है।

 

 

Panipat News/Chief Minister Manoharlal distributed artificial devices to Divyangjans
Panipat News/Chief Minister Manoharlal distributed artificial devices to Divyangjans

जैन समाज लोगों के प्रेरणा का काम कर रहा है

उन्होंने कहा कि सदियों से जैन समाज लोगों के  प्रेरणा का काम कर रहा है। प्रथम तिर्थकंर ऋषभ देव से लेकर भगवान महावीर और ना जाने कितने तिर्थंकरों और मुनियों ने जैन समाज को आगे बढ़ाने का काम किया है जो हम सबके लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि यह कोई सामान्य सभा नही है। हम सब यहां संतों का आर्शिवाद लेने आए हैं।

मुख्यमंत्री भी संत प्रवृति के व्यक्तित्व के धनी : जैन

विश्व हिन्दू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री सुरेन्द्र जैन ने गुरू सुदर्शन के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उन द्वारा बताई गई नीतियों को अपनाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि चाणक्य स्वामी दयान्नद, स्वामी विवेकानन्द जैसे महान व्यक्तित्व के धनी संतों ने पूरे विश्व को एक मार्ग दर्शन दिया। उसी श्रंखला में गुरू सुदर्शन महाराज ने संत मार्ग पर उंगली पकडक़र चलने के लिए प्रेरित किया। भारत विकास परिषद के अखिल भारतीय संगठन मंत्री सुरेश जैन ने कहा कि मुख्यमंत्री भी संत प्रवृति के व्यक्तित्व के धनी है जो राज्य का नेतृत्व कर रहे हैं। आध्यात्म के रास्ते पर चलकर मुख्यमंत्री सेवा और संस्कार के साथ गरीब व्यक्तियों की सहायता कर रहे हैं।

ये रहे मौजूद 

कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद कृष्णलाल पंवार, ग्रामीण विधायक महिपाल ढांडा, शहरी विधायक प्रमोद विज, चांद भाटिया, अनिल पंवार, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता, निगम पार्षद विजय जैन, सुरजीत जैन, समाजसेवी राजेश गोयल, उपायुक्त सुशील सारवान, एसपी अजीत सिंह शेखावत, सीईओ जिला परिषद विवेक चौधरी, एसडीएम विरेन्द्र ढुल, एमडी शुगर मिल नवदीप नैन सहित भारत विकास परिषद व जैन समाज के विभिन्न गणमान्य व्यक्ति व पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
SHARE