भाजपा ने आयोजित किया महिला पंचायती राज संस्थाओं के जन प्रतिनिधियों का सम्मान

0
291
Panipat News/BJP organized the honor of public representatives of women panchayati raj institutions
Panipat News/BJP organized the honor of public representatives of women panchayati raj institutions
आज समाज डिजिटल, पानीपत :
पानीपत। पंचायती राज संस्थाओं में नवनिर्वाचित महिला जन प्रतिनिधि अपने अधिकारों का प्रयोग करें। मुख्यमंत्री मनोहर लाल नारी सशक्तिकरण के प्रति कृत संकल्पित है। उन्होंने नारी सशक्तिकरण की दिशा में पंचायती राज संस्थाओं में पचास प्रतिशत स्थान आरक्षित करके बड़ा काम किया है। ये शब्द हरियाणा विधानसभा की पूर्व डिप्टी स्पीकर व प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा हरियाणा संतोष यादव ने पंचायती राज संस्थाओं में नव निर्वाचित महिला जन प्रतिनिधियों के सम्मान में आयोजित समारोह में जीटी रोड स्थित एसडी कालेज में संबोधित करते हुए कहे।

समारोह का आरंभ राष्ट्रीय गीत से हुआ

महिला प्रतिनिधियों को शाल भेंट कर सम्मानित किया गया। समारोह के आरंभ में पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी व भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए तथा माल्यार्पण किया गया। दीप प्रज्ज्वलित किया गया। इस दौरान वंदे मातरम्, भारत माता की जय, नारी शक्ति की जय हो के गगनभेदी नारे गूंज रहे थे। समारोह का आरंभ राष्ट्रीय गीत से व समापन राष्ट्र गान के साथ हुआ।

 

Panipat News/BJP organized the honor of public representatives of women panchayati raj institutions
Panipat News/BJP organized the honor of public representatives of women panchayati raj institutions

नारी हर क्षेत्र में सफलताओं के झंडे गाड़ रही हैं

समारोह को संबोधित करते हुए संतोष यादव ने कहा कि आज नारी हर क्षेत्र में सफलताओं के झंडे गाड़ रही हैं। वायु सेना, नौ सेना तथा थल सेना में पूरी निष्ठा व साहस से कर्तव्य निभा रही हैं। लड़ाकू विमान तक उड़ा रही है। इसी प्रकार आप भी अपनी भूमिका का निर्वाहन करे। उन्होने कहा कि पंचायत में पंच, सरपंच, पंचायत समिति सदस्य तथा जिला परिषद सदस्य के रूप में आपको अपनी नेतृत्व क्षमता सिद्ध करने का अवसर मिला है। आप इस अवसर का लाभ उठा नारी सशक्तिकरण में अपना योगदान दे सकती है। साथ ही संविधान की उस भावना का भी सम्मान कर सकती जो नारी सम्मान व नारी सशक्तिकरण के प्रति प्रतिबद्ध है।

मत भेद भुलाकर सभी को साथ ले कर अपने अपने क्षेत्र का विकास कराएं

सांसद संजय भाटिया ने कहा कि आप सभी मत भेद भुलाकर सभी को साथ ले कर अपने अपने क्षेत्र का विकास कराएं। उन्होंने प्रधान मंत्री के सबका साथ सबका विकास का मंत्र दिया। साथ ही मुख्य मंत्री मनोहर लाल के हरियाणा एक हरियाणवी एक नारे  संकल्प का जिक्र किए। उन्होंने कहा की मुख्य मंत्री मनोहर लाल पंचायती राज संस्थाओं को मजबूत कर रहे हैं पंचायती राज संस्थाओं को स्कूलों व पीएचसी, सीएससी के प्रबंधन में भागीदार बना रहे हैं। यही यदि कोई गांव की कोई गली या नाली के मरमत के लिए पोर्टल पर लिखता हैं कोई भी पंचायती राज प्रतिनिधि अनुमोदित कर दे। वो काम करवा दिया जाता है।

महिलाएं जनप्रतिनिधियों को चुने जाने पर बधाई दी

जिलाध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता ने कहा पंचायती राज संस्थाएं लोकतंत्र की नींव बताया साथ ही कहा पंचायती राज संस्थाओं से कई महानुभावों ने राजनीति में बड़ी बड़ी ऊंचाइयां छुई हैं। आप भी यहां से चल कर राजनीति में कोई भी मुकाम प्राप्त कर सकती है। उन्होंने महिलाएं जनप्रतिनिधियों को चुने जाने पर बधाई दी साथ ही उनके उज्वाल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य सुदेश, ज्योति शर्मा, पूजा, ममता, रेखा इत्यादि व पिंकी देवी, सुदेश कुमारी, सीमा, गीता, सुमन, कविता देवी, राखी, शकुंतला काजल, कल्जिन्दर कौर, उमा, पुष्प इत्यादि सरपंच व कविता देवी, राजरानी, प्रीति, अंजू, मिना रानी, आंचल, मनीषा, साक्षी सहित अन्य पंचायत समिति सदस्यों को सम्मानित किया गया।
सम्मान से महिला जनप्रतिनिधि अभिभूत नज़र आई
अपने सम्मान से महिला जनप्रतिनिधि अभिभूत नज़र आई। बात करने पर भावुक होकर कहा कि भाजपा ही ऐसी पार्टी जिसने सामूहिक रूप सम्मानित  किया ये हमारे लिए गौरव की बात है। महिला जनप्रतिधि सम्मान समारोह कार्यकम की अध्यक्षता महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष इंदू कुकरेजा ने की। सम्मान समारोह में मुख्य रूप से रविन्द्र भाटिया, कृष्ण आर्य, अनिता चावला, बेला भाटिया, मालती अरोड़ा, उर्वशी गोयल, रेणु धीमान, शकुंतला गर्ग आदि मौजूद रहे।
SHARE